स्वतंत्रता सेनानी का किया सम्मान

भारत छोड़ो आंदोलन दिवस की वर्षगांठ पर क्षेत्र के दो स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 04:49 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:02 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी का किया सम्मान
स्वतंत्रता सेनानी का किया सम्मान

संस, पटौदी: भारत छोड़ो आंदोलन दिवस की वर्षगांठ पर क्षेत्र के दो स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया। जाटौली हेलीमंडी में पटौदी के एसडीएम प्रदीप कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्रीराम के घर जाकर उनकी धर्मपत्नी अनारो देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि की शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही हम आजादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। इस अवसर पर तहसीलदार रामनिवास भामू, गुलशन शर्मा व हैप्पी जैन आदि उपस्थित थे। ग्राम तुर्कापुर में तहसीलदार राम निवास भामू ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय काशीराम की धर्मपत्नी अमर बाई को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी