लाटरी डालने के नाम पर महिलाओं से की लाखों की ठगी

एक महिला व उसके पति पर शिव कालोनी में रहने वाली पचास से अधिक महिलाओं ने लाटरी के बहाने लाखों की रकम ठगने का आरोप लगा सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:50 PM (IST)
लाटरी डालने के नाम पर महिलाओं से की लाखों की ठगी
लाटरी डालने के नाम पर महिलाओं से की लाखों की ठगी

संवाद सहयोगी, सोहना: एक महिला व उसके पति पर शिव कालोनी में रहने वाली पचास से अधिक महिलाओं ने लाटरी के बहाने लाखों की रकम ठगने का आरोप लगा सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। आरोप हैं कि महिला ने पीड़ित महिलाओं की रकम छह माह में डेढ़ गुना करने का झांसा देकर सभी से पांच से दस हजार की रकम जमा कराई।

कुछ महिलाओं को पहले रकम भी दी बात में रकम हड़प ली। रकम देने वाली महिलाओं ने जब रकम मांगनी शुरू की तो आरोपित महिला ने घर बदल लिया। वहीं, उसके पति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी पत्नी को परेशान किया जा रहा है जिससे वह मानसिक तनाव में है। पुलिस दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद जांच कर रही है।

लाटरी के नाम पर रकम लेने वाली महिला राजस्थान की रहने वाली है। वह शिव कालोनी में कई साल से रह रही है। उसने कपड़े की दुकान भी खोल रखी है। पुलिस को दी गई शिकायत में कमला व साक्षी ने बताया कि उनकी तरह की कई महिला ठगी का शिकार हुईं हैं। जब सभी ने रकम मांगनी शुरू की तो महिला ने अपने घर के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा लिए और ठिकाना बदल दिया।

पुलिस को कैमरे के फुटेज देकर उसके पति ने तंग करने का आरोप लगा शिकायत दी। पुलिस ने जब आरोपित परिवार पर दबाव बनाया तो कुछ महिलाओं की रकम देने के नाम पर परिवार राजी भी हो गया। मोटी रकम देने पर महिला आनाकानी कर रही है। पीड़ित महिलाओं ने कहा कि अगर उन्हें थाने से न्याय नहीं मिला तो पुलिस आयुक्त को शिकायत देंगी।

chat bot
आपका साथी