संकट के सारथी: राहत शिविरों में पूर्व फौजी पहुंचा रहे खाना

सोहना व क्षेत्र के आसपास की कंपनियों व प्रतिष्ठानों मे कार्यरत दूसरे राज्यों के लोगों के लिए क्षेत्र में कई जगहों पर राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 06:12 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 06:12 PM (IST)
संकट के सारथी: राहत शिविरों में पूर्व फौजी पहुंचा रहे खाना
संकट के सारथी: राहत शिविरों में पूर्व फौजी पहुंचा रहे खाना

संवाद सहयोगी, सोहना: सोहना व क्षेत्र के आसपास की कंपनियों व प्रतिष्ठानों मे कार्यरत दूसरे राज्यों के लोगों के लिए क्षेत्र में कई जगहों पर राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। लॉकडाउन में घर नहीं जा पाए लोग इन शिविरों में पहुंचे हैं। उनके रहने का इंतजाम प्रशासन की ओर से किया गया, जबकि खाने का इंतजाम पूर्व फौजी व क्षेत्रीय लोग कर रहे हैं।

रविवार को अनेक परिवारों ने गांव भोंडसी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंदों के लिए बनाए गए राहत शिविर में रात गुजारी। यहां उनको रहने के साथ खाने-पीने की व्यवस्था गांव के समाजसेवियों व पूर्व फौजियों ने की थी। इसके साथ ही गांव घामडोज सहजावास खेड़ला, गढ़ी बाजीदपुर, दौहला व सोहना सहित अनेक जगहों पर सामाजिक लोगों ने रास्ते में फंसे लोगों को खाने के पैकेट बांटे।

सोहना शहर में भी धर्मशालाओं में पांच सौ से अधिक लोग पहुंचे। उन्हें कम से कम एक मीटर की शारीरिक दूरी पर रखा गया है। गांव भोंडसी के पूर्व सरपंच संजय सिंह राघव, भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवीर सिंह राघव, पंच दीपक राघव ,देवीलाल ने बताया कि हाईवे पर पैदल जा रहे लोगों को यह कहकर रोका गया कि यहां पर उनके रहने तथा खाने का पूरा इंतजाम किया जाएगा। अनुरोध पर लोग यहां रुक गए हैं।

chat bot
आपका साथी