नेताजी के जीवन पर प्रदर्शनी

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन गुरुग्राम द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और विचारों पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के सामने किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 06:06 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 07:32 PM (IST)
नेताजी के जीवन पर प्रदर्शनी
नेताजी के जीवन पर प्रदर्शनी

जासं, गुरुग्राम: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन, गुरुग्राम द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और विचारों पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के सामने किया गया। समय-समय पर उनके द्वारा व्यक्त किए गए विचारों को यहां प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिसमें युवा, छात्रों और छात्राओं की संख्या सबसे अधिक रही। इन सभी ने नेताजी की जयंती की पूर्व संध्या पर नमन किया। ऑर्गेनाइजेशन के बलवान सिंह ने कहा कि युवाओं को नेताजी के विचारों को अपनाना चाहिए। ऐसा होगा तो ही देश का विकास होगा। उन्होंने कहा नेताजी के लिए राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं था। देश की बेहतरी और विकास के लिए युवाओं को आगे कदम बढ़ाना चाहिए। राष्ट्र भक्ति सबसे बड़ी भक्ति है।

chat bot
आपका साथी