पर्यावरण जागरूकता को चलाया अरावली में अभियान

भोंडसी गांव के अरावली क्षेत्र में चंद्रशेखर स्मृति वन व गोल्डन जुबली नेचर कैंप में पर्यावरण सुरक्षा के लिए अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:10 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:10 PM (IST)
पर्यावरण जागरूकता को चलाया अरावली में अभियान
पर्यावरण जागरूकता को चलाया अरावली में अभियान

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: भोंडसी गांव के अरावली क्षेत्र में चंद्रशेखर स्मृति वन व गोल्डन जुबली नेचर कैंप में पर्यावरण सुरक्षा के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान में बीएसएफ के जवानों ने भाग लिया। जवानों ने स्वच्छता के लिए सफाई अभियान भी चलाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त अमित खत्री रहे। कार्यक्रम को 'पीएलओजी रन' पर्यावरण अभियान का नाम दिया गया। उपायुक्त अमित खत्री ने कहा कि पर्यावरण संतुलन सभी के लिए जरूरी है। देश के जवान पर्यावरण सुरक्षा के इस कार्यक्रम में भागीदार हैं। यह सभी के लिए एक अच्छा संदेश है। उपायुक्त ने आह्वान किया कि आम जनता को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में बीएसएफ 95 बटालियन के कमांडेंट राजेश वर्मा, सेकेंड इन कमांड बिक्रम दलबीर सिंह और इंस्पेक्टर अमित कुमार के अलावा करीब 200 जवान शामिल रहे। कार्यक्रम यूनाइटेड वे जेनपैक्ट गुरुग्राम द्वारा आयोजित किया गया।

chat bot
आपका साथी