अपनी मांगें मनवाने को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

फरुखनगर नपा के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को मनवाने के लिए काले झंडे व झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मेन बस अड्डे से होकर बाजार से होते हुए नपा कार्यालय तक गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:47 PM (IST)
अपनी मांगें मनवाने को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अपनी मांगें मनवाने को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, फरुखनगर: फरुखनगर नपा के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को मनवाने के लिए काले झंडे व झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मेन बस अड्डे से होकर बाजार से होते हुए नपा कार्यालय तक गए। इसकी अध्यक्षता सफाई कर्मचारी प्रधान सतीश ने की। इनका कहना था कि राज्य सरकार पालिका कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी करके विश्वासघात कर रही है। 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को हुए समझौते के परिपत्र जारी नहीं कर रही है जिसको लेकर संगठन को आंदोलन करना पड़ रहा है।

सतीश ने कहा कि राज्य सरकार फायर विभाग को राजस्व विभाग में शामिल करके हमारी एकता तोड़कर रोजगार छीनना चाहती है जिसे बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के सदस्य को स्थायी नौकरी, सफाई, फायर, दफ्तर के सभी कर्मचारियों को 4000 रुपये जोखिम भत्ता, फायर के 1366 कर्मचारियों को 2268 फायर आपरेटर के पदों पर मर्ज करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करके दो साल के सभी कर्मचारियों को पक्का करना, नगरपालिका, नगरपरिषद व नगर निगम में आबादी क्षेत्रफल के अनुसार सफाई, दफ्तर व फायर के कर्मचारियों की स्थायी भर्ती करना, खाली पड़े पदों पर स्थाई भर्ती करने की मांग की गई है। इस मौके पर बक्शीस, सफाई कर्मचारी प्रधान सतीश सारवान, उपप्रधान सुरेंद्र सारवान, कृष्ण सारवान और महिला प्रधान किरण देवी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी