नगर निगम चुनाव : भाग्य विधाता मतदाता, हर किसी का जीत का दावा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : नगर निगम चुनाव के लिए आज ही मतदान होगा और रिजल्ट भी सामने आ ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Sep 2017 03:17 PM (IST) Updated:Sat, 23 Sep 2017 03:17 PM (IST)
नगर निगम चुनाव : भाग्य विधाता मतदाता, हर किसी का जीत का दावा
नगर निगम चुनाव : भाग्य विधाता मतदाता, हर किसी का जीत का दावा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : नगर निगम चुनाव के लिए आज ही मतदान होगा और रिजल्ट भी सामने आ जाएंगे। मतगणना होने तक मतदाता का क्या मूड रहा यह स्पष्ट नहीं हो सकता लेकिन जीत होने के दावे हर कोई दावे कर रहा है। सत्ताधारी दल भाजपा के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है। अगर यहां भी फरीदाबाद व दिल्ली की तर्ज पर सीट आई तो नेताओं के सीने चौड़े हो जाएंगे उम्मीद से कम आई तो भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी ही सीट बचाने के लिए विधायकों व मंत्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

¨सबल पर चुनाव लड़ रही भाजपा ने सभी 35 वार्ड में अपने उम्मीदवार खड़े कर रखे हैं। कई वार्ड में उम्मीदवार सीधे लड़ाई में दिख रहा तो कुछ में पीछे भी है। कुछ ऐसे वार्ड हैं जहां की सियासी हवा पार्टी उम्मीदवार को अनुकूल बह रही है। उनकी जीत के प्रति भाजपा नेता भी पूरी तरह से पहले से ही आश्वस्त हैं। यह देख उन्होंने उन उम्मीदवारों के साथ अधिक मेहनत की जो अपनी कूबत, आका की सिफारिश या फिर जातीय समीकरण के चलते टिकट तो ले आए पर कांग्रेस व इनेलो समर्थित निदर्लीय या भाजपा का बागी उम्मीदवार उसकी राह में रोड़ा बना हुआ है। हालांकि मतदान से पहले की रात तक भाजपा के मंत्रियों नेताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों ने मेहनत की है। परिणाम तो मशीन से ही निकलने वाले हैं। रात को ही पता चल जाएगा कि जनता की उनकी सुनी या थोपे गए उम्मीदवार को नकार दिया। कमल वाले कुनबे की तरह इनेलो ने भी पार्टी ¨सबल पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। हालांकि 23 उम्मीदवार ही उसे दमदार मिले अन्य जगहों पर उम्मीदवार नहीं मिले या कमजोर मिले तो निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन कर दिया। इनेलो ने कई ऐसे उम्मीदवारों का समर्थन किया है जो कांग्रेसी पृष्ठभूमि से हैं। वहीं कुछ जगहों पर कांग्रेस ने भी ऐसे उम्मीदवार पर हाथ रख दिया जो कभी इनेलो से जुड़ा हुआ था। इन दोनों पार्टियों ने कई पांच वार्ड में आरडब्ल्यूए समर्थित उम्मीदवार को भी समर्थन दिया हैं। यहां भाजपा को अकेले ही सबसे लड़ना पड़ रहा है। आप ही ऐसी पार्टी रही जो इस चुनाव में चुप बैठी है। हालांकि आप के चार नेता चुनाव लड़ रहे पर उन्होंने झाडू से खुद को दूर कर रखा था। चुनाव प्रचार के दौरान या बैनर में कहीं भी झाडू नहीं दिखी। हालांकि उनका दावा जरूर है सबको साफ कर देंगे।

......

सभी वार्ड में हमारे उम्मीदवार सफल होंगे। हम लक्ष्य तय कर चुनाव लड़ रहे हैं। हमारी सरकारों की सोच अच्छी है यह शहर के लोग जानते हैं।

भूपेंद्र ¨सह चौहान, जिला अध्यक्ष भाजपा

....

इनेलो की बढ़त से भाजपाई घबड़ा गए हैं। हमारे उम्मीदवार व समर्थित उम्मीदवार अच्छी स्थित में हैं।

गोपीचंद गहलोत, वरिष्ठ नेता इनेलो

.....

मतगणना के पहले ही चक्र से भाजपा नेताओं के दावों को गुब्बारा फूट जाएगा। ये पब्लिक है सब जानती है।

कैप्टन अजय यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री

chat bot
आपका साथी