शीतला कॉलोनी में विवादित जगह सील

मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष हाजी शहजाद खान ने कहा कि 900 मीटर के दायरे में हजारों अवैध निर्माण हैं। साजिश के तहत मस्जिद को सील किया गया है। मस्जिद के नजदीक ही कई नए निर्माण हैं, यहां तक कि मंदिर भी बना हुआ है, उसे क्यों नहीं सील किया गया। क्या उन्हें अपनी नमाज पढ़ने की भी इजाजत नहीं दी जाएगी? अपनी जगह पर नमाज पढ़ना भी क्या गुनाह है? यह देश सभी का है, फिर उनलोगों के साथ नाइंसाफी क्यों? इस कार्रवाई के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 06:25 PM (IST)
शीतला कॉलोनी में विवादित जगह सील
शीतला कॉलोनी में विवादित जगह सील

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम ने बुधवार दोपहर शीतला कॉलोनी के उस घर को सील कर दिया जिसमें नमाज पढ़े जाने को लेकर विवाद था। सील किए जाने के बाद जहां ¨हदू समुदाय के लोग शांत हो चुके हैं वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी गुस्सा है। सील किए जाने के बाद काफी लोग घर के आगे ही नमाज पढ़ने बैठ गए थे लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं करने दिया। किसी भी स्थिति से निबटने के लिए आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पिछले कुछ दिनों से शीतला कॉलोनी स्थित एक घर में नमाज पढ़े जाने को लेकर दोनों समुदायों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा था। ¨हदू संगठनों ने घर में मस्जिद की तरह माइक लगाकर नमाज पढ़ने का आरोप लगाया था। मुस्लिम संगठनों का दावा है कि बाहर से देखने में घर दिखता है, जबकि है मस्जिद। उनकी अपनी जमीन है। अपनी जगह पर उन्हें नमाज पढ़ने से कैसे रोका जा सकता है? ¨हदू संगठनों की शिकायत व मुस्लिम संगठनों के दावे की पड़ताल की गई। पड़ताल में क्या सच्चाई सामने आई यह प्रशासन ने सार्वजनिक नहीं किया है। इस बीच बुधवार दोपहर आयुध डिपो के 900 मीटर के दायरे में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिस घर (मुस्लिम समुदाय के मुताबिक मस्जिद) में नमाज पढ़ी जाती है, उसे भी सील कर दिया गया।

सील करने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए। कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आत्महत्या करने तक की चेतावनी दी है। मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष हाजी शहजाद खान ने कहा कि 900 मीटर के दायरे में हजारों अवैध निर्माण हैं। साजिश के तहत मस्जिद को सील किया गया है। मस्जिद के नजदीक ही कई नए निर्माण हैं, उन्हें क्यों नहीं सील किया गया। क्या उन्हें अपनी नमाज पढ़ने की भी इजाजत नहीं दी जाएगी? इस कार्रवाई के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। भारत बचाओ संगठन का अनशन जारी

सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़े जाने के खिलाफ लघु सचिवालय के सामने भारत बचाओ संगठन का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे विक्रम यादव, विजय यादव एवं लालचंद आर्य ने बुधवार को फिर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई फिर वे शुक्रवार को अग्नि समाधि ले लेंगे। विक्रम यादव ने कहा कि नमाज पढ़ने की जगह मस्जिद है न कि पार्क या कोई अन्य जगह। प्रशासन को सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। अनशन का समर्थन बुधवार को ¨हदू धर्म रक्षा संघ, अखंड भारत मोर्चा, अखंड ¨हदुस्तान मोर्चा, अखिल भारतीय ¨हदू महासभा, बजरंग दल, ¨हदू समाज पार्टी, नव युवा शक्ति संगठन, आर्य समाज, अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद, संत महामंडल हरियाणा, अखिल भारतीय अजगर महासंघ, ब्रह्मर्षि समाज आदि संगठनों सहित कई संगठनों ने किया है। अनशन का समर्थन करने पहुंचे अखंड भारत मोर्चा के अध्यक्ष संदीप आहुजा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने की अनुमति प्रशासन न दे।

chat bot
आपका साथी