असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण को आटो चालक संघ पदाधिकारियों से संवाद

डीएलएफ फेज-दो इलाके में आयोजित संघ की बैठक में अधिकारियों ने अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। श्रम उपायुक्त अजयपाल डूडी ने कहा कि निशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। कार्ड भी निशुल्क बनाए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:13 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:13 PM (IST)
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण को 
आटो चालक संघ पदाधिकारियों से संवाद
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण को आटो चालक संघ पदाधिकारियों से संवाद

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण को लेकर श्रम अधिकारियों ने रविवार को हरियाणा आटो चालक संघ के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। डीएलएफ फेज-दो इलाके में आयोजित संघ की बैठक में अधिकारियों ने अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

श्रम उपायुक्त अजयपाल डूडी ने कहा कि नि:शुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। कार्ड भी नि:शुल्क बनाए जा रहे हैं। इस कार्ड के आधार पर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देश में कहीं भी उठाया जा सकता है। पंजीकरण वही श्रमिक करा सकते हैं जिन्हें ईएसआइ व पीएफ की सुविधा हासिल नहीं।

सहायक श्रम आयुक्त अनुज सहारण एवं इंस्पेक्टर पवन कुमार ने भी अपने विचार रखे। बैठक में हरियाणा आटो चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत दीक्षित, महामंत्री योगेश शर्मा, उपाध्यक्ष दीप प्रकाश गुप्ता के अलावा आशीष चौधरी एवं अजय कुमार आदि शामिल हुए।

बता दें कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण को लेकर श्रम विभाग प्रतिदिन किसी न किसी इलाके में जागरूकता अभियान चला रहा है। इसका असर दिखने लगा है। प्रतिदिन काफी संख्या में श्रमिक पंजीकरण करा रहे हैं। धारीवाल ने संभाली जिम्मेदारी

जासं, गुरुग्राम : औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय गुरुग्राम के सर्किल-दो में सहायक निदेशक की जिम्मेदारी वीएस धारीवाल ने संभाल ली। वह इससे पहले फरीदाबाद में तैनात थे। उन्होंने बताया कि इस समय असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण के ऊपर जोर दिया जा रहा है। भवन व अन्य निर्माण क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के कार्ड को आधार से लिक करने का अभियान चल रहा है। दोनों कार्यों के ऊपर वह अधिक जोर देंगे।

chat bot
आपका साथी