डीजीपी ने लिया केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा का जायजा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव सोमवार दोपहर मेदांता अस्पताल पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:32 PM (IST)
डीजीपी ने लिया केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा का जायजा
डीजीपी ने लिया केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा का जायजा

जासं, गुरुग्राम: मेदांता अस्पताल में भर्ती केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव सोमवार दोपहर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस आयुक्त केके राव से सुरक्षा व्यस्था के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। सुरक्षा में एक पुलिस उपायुक्त, एक सहायक पुलिस आयुक्त सहित कई पुलिस इंस्पेक्टर व पुलिस के जवान तैनात हैं। अस्पताल के भीतर पूरी छानबीन के बाद ही किसी को प्रवेश दिया जा रहा है।

बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को रविवार से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। गृहमंत्री के अस्पताल में पहुंचने के साथ ही आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार को पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कुछ आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

chat bot
आपका साथी