क्षेत्र की समस्याओं से पार्षद को कराया अवगत

जासं, गुरुग्राम :न्यू कालोनी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर के रविवार को न्यू कालोनी सेंटर ग्राउ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Apr 2018 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 22 Apr 2018 06:59 PM (IST)
क्षेत्र की समस्याओं से पार्षद को कराया अवगत
क्षेत्र की समस्याओं से पार्षद को कराया अवगत

जासं, गुरुग्राम :न्यू कालोनी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर के रविवार को न्यू कालोनी सेंटर ग्राउंड आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की बैठक संस्था के संरक्षक ओपी मुंजाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें क्षेत्र की निगम पार्षद सीमा पाहूजा भी शामिल हुई। संस्था के प्रधान दलीप लूथरा ने निगम पार्षद को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समस्या भी बनी हुई है। इसी प्रकार सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। उन्होंने निगम पार्षद से मांग की कि क्षेत्र में जनसुविधाओं का अभाव है। विशेषकर क्षेत्र में आने-जाने वाली महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। निगम पार्षद ने आरडब्ल्यूए की समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया कि समस्या दूर कर दी जाएंगी।

chat bot
आपका साथी