आधे घंटे तक प्रभावित रही दिल्ली मेट्रो की सेवा

दिल्ली मेट्रो की सेवा मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे से सुबह लगभग आठ बजकर 57 मिनट तक प्रभावित रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:19 AM (IST)
आधे घंटे तक प्रभावित रही दिल्ली मेट्रो की सेवा
आधे घंटे तक प्रभावित रही दिल्ली मेट्रो की सेवा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: दिल्ली मेट्रो की सेवा मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे से सुबह लगभग 8.57 तक प्रभावित रही। इस वजह से काफी यात्री समय से अपने काम पर नहीं पहुंच सके। सुबह आठ बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक पीक आवर होता है। इस दौरान ही अधिकतर लोग अपनी ड्यूटी पर जाते हैं।

मंगलवार सुबह अचानक सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक सिग्नल में गड़बड़ी आ गई थी। इसे ठीक करने में लगभग आधे घंटे का समय लग गया। इस वजह से सेवा प्रभावित रही। इधर, अचानक मेट्रो बंद होने की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। फिर सूचना प्रसारित की गई कि तकनीकी दिक्कत की वजह से मेट्रो की सेवा प्रभावित हुई है। इसी महीने तीन अक्टूबर को भी सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक ही सिग्नल में गड़बड़ी आई थी। इस बारे में मेट्रो प्रवक्ता का कहना है कि तकनीकी समस्या कभी भी सामने आ सकती है। समस्या आने पर जल्द से जल्द सिस्टम को ठीक किया जाए, इस पर जोर रहता है।

सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक कुछ ही दिनों के भीतर दूसरी बार सिग्नल में गड़बड़ी के सवाल पर प्रवक्ता ने कोई जवाब नहीं दिया। मेट्रो यात्रियों का कहना है कि रखरखाव के ऊपर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से ही बार-बार तकनीकी गड़बड़ी आ रही है। प्रतिदिन मेट्रो से दिल्ली ड्यूटी पर जाने वाले सुशांत लोक-एक निवासी रमेश कुमार एवं दिनेश वर्मा का कहना है कि सुबह में पीक आवर के दौरान कुछ मिनट भी यदि मेट्रो सेवा प्रभावित होती है उसका खामियाजा कामकाजी लोगों को भुगतना पड़ता है। मेट्रो की टाइमिग के हिसाब से सभी घर से निकलते हैं। सेवा प्रभावित होने पर समय से ऑफिस पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

chat bot
आपका साथी