एनजीटी के आदेश की अवहेलना पर केस दर्ज

नगर निगम की जमीन पर मलबा डालकर एनजीटी नियमों का उल्लंघन करने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:14 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:14 PM (IST)
एनजीटी के आदेश की अवहेलना पर केस दर्ज
एनजीटी के आदेश की अवहेलना पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम की जमीन पर मलबा डालकर एनजीटी नियमों का उल्लंघन करने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपित नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मलबा डाल रहे थे। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ डीएलएफ फेस-वन पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

सिकदरपुर घोषी मार्बल मार्केट में नगर निगम की काफी जमीन खाली पड़ी है। लोगों ने इस जमीन पर मलबा डालकर कब्जा करने की कोशिश की। निगम के अधिकारियों को इस मामले की जानकारी मिली। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिकदरपुर घोषी मार्बल मार्केट के पीछे नगर निगम की भूमि पर चमन, देवेंदर, हर्ष, रामपाल एनजीटी के आदेशों की अवेहलना कर मलबा डाल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी