अपराध की खबरें: जांच के दौरान कार छोड़कर फरार

चालक ने अपना नाम विनीत बताया। पेपर मांगने पर उसने नहीं दिखाया। इसके बाद एसपीओ गाड़ी की जांच करने लगे। इसी बीच चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:32 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:32 PM (IST)
अपराध की खबरें: जांच के दौरान कार छोड़कर फरार
अपराध की खबरें: जांच के दौरान कार छोड़कर फरार

जासं, गुरुग्राम: गांव गढ़ी चौक के नजदीक स्पेशल पुलिस आफिसर (एसपीओ) रविद्र कुमार शनिवार को वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान पटौदी की तरफ से तेज रफ्तार से एक कार आती हुई दिखाई दी। उन्होंने रुकने का इशारा किया। चालक ने अपना नाम विनीत बताया। पेपर मांगने पर उसने नहीं दिखाया। इसके बाद एसपीओ गाड़ी की जांच करने लगे। इसी बीच चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। एसपीओ की शिकायत पर चालक के खिलाफ के मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। इधर, अतुल कटारिया चौक पर पुलिस को देखते ही एक चालक ने आटो छोड़कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी का आटो लेकर आ रहा है। उसे पकड़ने के लिए नाकेबंदी की गई थी। उसकी पहचान राजीव नगर में किराये पर रहने वाले शशिकांत के रूप में की गई। दुकान में चोरी

जासं, गुरुग्राम : सेक्टर 70ए निवासी विकल्प वर्मा की सेक्टर-55 मार्केट में दवाई की दुकान है। वह शनिवार रात दस बजे दुकान को सही तरीके से बंद करके घर गए थे। अगले दिन सुबह जब पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर चेक किया तो 15,000 रुपये, एक मोबाइल, कई महंगे इंजेक्शन, नहाने के साबुन सहित कई सामान गायब थे। सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो तीन चोर अंदर घुसे थे। शिकायत के आधार पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बाइक से गोमांस बरामद

जासं, गुरुग्राम : मानेसर बस स्टैंड के नजदीक रविवार दोपहर एक बाइक की डिग्गी से गोमांस बरामद किया गया। यही नहीं बाइक चालक के बैग से भी मांस बरामद किया गया। मौके से ही बाइक चालक को भी काबू कर लिया गया। उसकी पहचान नूंह जिले के गांव पंचगांव निवासी जमशेद के रूप में की गई। मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक मानेसर निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ता मोहित को सूचना जमशेद के बारे में सूचना मिली थी। उसे पकड़ने के लिए वह अपने एक दोस्त विनोद के साथ मानेसर बस स्टैंड के नजदीक खड़े हो गए थे। जमशेद के आते ही दोनों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को सूचना दे दी गई। युवती के साथ मारपीट

जासं, गुरुग्राम : सेक्टर-10ए थाना इलाके में एक युवती के साथ एक युवक ने रविवार को मारपीट की। बताया जाता है कि युवक एकतरफा प्यार करता था। काफी दिनों से वह युवती के पीछे पड़ा है। विरोध करने के बाद भी पीछा करता है। रविवार को भी जब युवती मार्केट जा रही थी तो उसने पीछा करना शुरू किया। विरोध करने पर मारपीट की। शिकायत के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपित युवती से शादी करने का दबाव बना रहा है।

chat bot
आपका साथी