अपराध: दुकानदार को रास्ते में घेरा घर पर चलाई गोली

सुबह लगभग चार बजे भी दो युवक बुलेट से व दो एक्टिवा से पहुंचे थे। इनमें एक ने उनके घर पर पिस्टल से एक गोली चलाई थी। गोली मकान के छज्जे में लगी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:08 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:08 PM (IST)
अपराध: दुकानदार को रास्ते में घेरा घर पर चलाई गोली
अपराध: दुकानदार को रास्ते में घेरा घर पर चलाई गोली

जासं, गुरुग्राम: गुड़गांव गांव निवासी हेमंत कुमार परचून की दुकान चलाते हैं। वह 14 अक्टूबर की रात अपनी दुकान से घर जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक एवं एक एक्टिवा सवार युवक खड़े थे। उनमें से एक के पास पिस्टल थी। वह डरकर वहां से निकल गए। आगे रास्ते में एक और युवक मिल गया। उसके हाथ में भी पिस्टल थी। उन्होंने अपने बैग फेंककर उसे मारा तो उसकी पिस्टल गिर गई। इसके बाद वह अपने चाचा के घर में चले गए। अगले दिन सुबह अपने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो सुबह लगभग चार बजे भी दो युवक बुलेट से व दो एक्टिवा से पहुंचे थे। इनमें एक ने उनके घर पर पिस्टल से एक गोली चलाई थी। गोली मकान के छज्जे में लगी थी। छानबीन करने पर पता चला कि गांव के ही सागर एवं राजीव नगर निवासी मंजीत कटारिया ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। शिकायत के आधार पर सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हादसे में इंजीनियर घायल

जासं, गुरुग्राम: अशोक विहार फेज-दो इलाके में किराये पर रहने वाले संजय कुमार मूल रूप से महेंद्रगढ़ जिले के गांव नांगल सिरोह के रहने वाले हैं। वह धनकोट इलाके में संचालित एक कंपनी में सीनियर इंजीनियर हैं। 11 अक्टूबर की सुबह वह अपनी बाइक से बसई गांव की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक पलट गई। बाइक पलटने से उन्हें भी काफी चोट लगी। एक पैर की हड्डी टूट गई। शिकायत के आधार पर सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी