अपराध की खबरें: महिला के ऊपर हमला

गांव खांडसा इलाके में रह रही एक महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने 30 सितंबर की रात मारपीट की। उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रयास किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 03:44 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 03:44 PM (IST)
अपराध की खबरें: महिला के ऊपर हमला
अपराध की खबरें: महिला के ऊपर हमला

जासं, गुरुग्राम: गांव खांडसा इलाके में रह रही एक महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने 30 सितंबर की रात मारपीट की। उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रयास किया गया। बदमाश सोने का मंगलसूत्र व सोने की चेन भी छीनकर ले गए। अधिक चोट लगने की वजह से उसे पहले जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला दलित समुदाय से है। यह भी आरोप है कि समय पर पुलिस ने उसे सहयोग नहीं किया। इस बारे में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार का कहना है कि जैसे ही शिकायत सामने आई वैसे ही मामला दर्ज कर लिया गया।

योजना के नाम पर धोखाधड़ी

जासं, गुरुग्राम : सेक्टर-चार निवासी त्रिलोकचंद जैन ने गूगल से प्रधानमंत्री कुसुम योजना के बारे में जानकारी हासिल की थी। इसके बाद अपने बारे में पूरी जानकारी आनलाइन अपलोड कर दी थी। मोबाइल नंबर भी डाला था। उसके बाद उनके पास फोन आया। फोन करने वाले आधार कार्ड से लेकर खाते के बारे में पूरी जानकारी हासिल की। फिर रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 5600 रुपये, लीगल एग्रीमेंट के नाम पर 26,848 रुपये जमा कराने को कहा। इस तरह किसी न किसी नाम पर कुल 107256 रुपये जमा करा लिए। फिर उन्हें महसूस हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जान से मारने की धमकी

जासं, गुरुग्राम : शंकर विहार कालोनी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कमल यादव ने कालोनी में ही रहने वाले युद्धवीर के खिलाफ मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने की शिकायत बजघेड़ा थाने में दी है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर छानबीर शुरू कर दी गई है। शिकायत के मुताबिक चार अक्टूबर की रात साढ़े आठ बजे मंदिर के आगे क्रेशर का सामान आना था। उसी जगह पर युद्धवीर की इको गाड़ी खड़ी थी। कमल यादव ने गाड़ी हटाने को कहा तो युद्धवीर ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध जताने पर उनके सिर पर ईंट से हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोस्त ने दिया धोखा

जासं, गुरुग्राम : तीन महीने पहले तक एक निजी कंपनी में काम करने वाले नवनीत सिंह डीएलएफ फेज-तीन इलाके में संचालित पीजी में रहते थे। 25 जून की रात वह जब सो रहे थे उसी दौरान साथ पीजी में रहने वाला अमन उनका मोबाइल लेकर गायब हो गया। बाद में उसने अपने खाते में चार बार में एक लाख 17 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायत के आधार पर नाथुपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नवनीत अब दिल्ली में रहते हैं। उनका कहना है कि साथ में रहने वाले पर विश्वास नहीं किया जाएगा तो किस पर किया जाएगा। अमन ऐसा कर सकता है, उन्होंने कभी सोचा भी था। उसे भरोसे को तोड़ा है। जल्द से जल्द पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करे

chat bot
आपका साथी