अपराध संक्षिप्त: मदद के नाम पर ठगी

गांव नाथूपुर में किराये पर रह रहे मोहम्मद अनवर आलम मूल रूप से बिहार के किशनगंज जिले के गांव पुटीमारी के रहने वाले हैं। उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:36 PM (IST)
अपराध संक्षिप्त: मदद के नाम पर ठगी
अपराध संक्षिप्त: मदद के नाम पर ठगी

जासं, गुरुग्राम: गांव नाथूपुर में किराये पर रह रहे मोहम्मद अनवर आलम मूल रूप से बिहार के किशनगंज जिले के गांव पुटीमारी के रहने वाले हैं। उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। खाता उनके मोबाइल नंबर से जुड़ा है। 17 जुलाई को उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया था। चालू कराने के लिए वह सहारा माल स्थित एक मोबाइल कंपनी के कस्टमर केयर सेंटर में गए थे। वहां पर संतोष मिश्रा नाम का युवक मिला। उसने कुछ जानकारी हासिल करने के बाद कहा कि 24 से 72 घंटे के भीतर नंबर चालू हो जाएगा। इसके बाद वह गांव चले गए थे। वहां पर जब बैंक में एक लाख रुपये चेक लगाया तो बताया गया कि जीरो बैलेंस है। उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के आधार पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कर्मचारी पर चोरी का आरोप

जासं, गुरुग्राम: पालम विहार इलाके में संचालित एक नामी अस्पताल के कर्मचारी द्वारा मरीज की अंगूठियां चोरी करने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी डा. शचीकांत को उनके स्वजन ने पिछले महीने 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया था। वह दो अंगूठी पहने हुए थे। अगले दिन जब उनको वहां से डिस्चार्ज कराकर मेदांता अस्पताल ले जाया गया तो उनकी दोनों अंगूठी गायब थी। 25 अगस्त को इलाज के दौरान डा. शचीकांत का निधन हो गया। बाद में अस्पताल के कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मरीज की बेटी को दोनों अंगूठी सौंप दी थी जबकि ऐसा नहीं किया गया था। शिकायत के आधार पर पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। स्व. डा. शचीकांत की पत्नी विनिता राय कहती हैं कि अस्पताल के कर्मचारी ने ही चोरी की है। पुलिस जल्द से छानबीन पूरी कर आरोपित की पहचान करे।

दुष्कर्म का आरोपित दोषी करार

जासं, गुरुग्राम: सेक्टर-पांच थाना इलाके में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को जिला अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान दोषी करार दे दिया। अदालत शनिवार को सजा सुनाएगी। मामला एक साल पहले सामने आया था। महिला कपड़े प्रेस करने का काम करती थी। दो-ढाई साल पहले पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने महिला को प्रसाद खाने के लिए दिया था। खाते ही उसे चक्कर आने लगा था। इस वजह से वह अपने कमरे में जाकर सो गई थी। उसी दौरान युवक पहुंचा था। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता ने एक साल पहले थाने में शिकायत दी थी। शिकायत सामने आते ही महिला थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

chat bot
आपका साथी