रफ्तार ने ली एक की जान

बजघेड़ा इलाके में रविवार को रफ्तार के रोमांच ने एक युवक की जान ले ली। एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चलते-चलते पलट गई और नजदीक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:38 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:38 PM (IST)
रफ्तार ने ली एक की जान
रफ्तार ने ली एक की जान

जासं, गुरुग्राम : बजघेड़ा इलाके में रविवार को रफ्तार के रोमांच ने एक युवक की जान ले ली। एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चलते-चलते पलट गई और नजदीक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे ट्रैक्टर के नजदीक खड़ा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान गांव बजघेड़ा में रहकर एक निजी कंपनी में काम करने वाले मूल रूप से बिहार के गया जिले के गांव बिकोपुर सुदर्शन भारती के रूप में की गई। हादसे के दौरान नजदीक खड़े सुरेंद्र एवं विपिन को भी हल्की चोट लगी। सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ बजघेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। कार चालक ने राइडर में मारी टक्कर

जासं, गुरुग्राम : सेक्टर-29 थाना इलाके में शनिवार रात एक बलेनो चालक ने पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया। सक्रियता दिखाने की वजह से पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। हालांकि उनकी राइडर में कई बार टक्कर मारी। इससे राइडर को काफी नुकसान हो गया। शिकायत के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक कांस्टेबल देवेंद्र एक एसपीओ के साथ सेक्टर-29 इलाके के मार्केट में गश्त पर थे। उसी दौरान राजस्थान नंबर की एक बलेनो दिखाई दी। शीशे काले थे। शक के आधार पर चालक से पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो उसने राइडर में कई बार बैक करते हुए टक्कर मारी। यही नहीं पुलिसकर्मियों पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। मौके का फायदा उठाकर आरोपित फरार हो गया। काले शीशे होने की वजह से पता नहीं चला कि अंदर कितने लोग थे।

chat bot
आपका साथी