अपराध की खबरें: डंपर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि खनिज की रायल्टी एवं जुर्माना राशि न जमा करने पर डंपर मालिक के खिलाफ खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत माइनिग इंस्पेक्टर चंद्रगुप्त ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:37 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:37 PM (IST)
अपराध की खबरें: डंपर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
अपराध की खबरें: डंपर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

जासं, गुरुग्राम : पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि, खनिज की रायल्टी एवं जुर्माना राशि न जमा करने पर डंपर मालिक के खिलाफ खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत माइनिग इंस्पेक्टर चंद्रगुप्त ने दी है। इसी साल छह अप्रैल को अवैध खनन निरोधक दस्ते की टीम ने नौरंगपुर क्रेशर जोन के नजदीक से गुजर रहे एक डंपर को रोकने का इशारा किया था। टीम को टक्कर मारने का प्रयास करते हुए चालक डंपर लेकर फरार हो गया था। इसके बाद डंपर का ई-चालान किया गया था। बाद में डंपर को भी सीज किया गया था। नियमानुसार डंपर मालिक को पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि, खनिज की रायल्टी एवं जुर्माना राशि जमा कराने के लिए समय निर्धारित किया गया था। नहीं जमा कराने पर मामला दर्ज कराया गया है। बिना अनुमति के तोड़ी सीलिग

जासं, गुरुग्राम : कृष्णा कालोनी निवासी सुरेश सेथिया द्वारा बनाए जा रहे मकान को अवैध मानते हुए नगर निगम ने गत वर्ष 14 अक्टूबर को सील कर दिया था। अब आरोप है कि बिना अनुमति के ही सीलिग तोड़ दी गई। इसे लेकर सुरेश के खिलाफ नगर निगम की ओर से न्यू कालोनी थाने में शनिवार को शिकायत दी गई। इसके आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रिश्तेदारों पर लगाया मारपीट का आरोप

जासं, गुरुग्राम : गांव गढ़ी हरसरू में निवासी अपने नजदीकी रिश्तेदार को नूंह जिले के तावड़ू निवासी एक व्यक्ति ने अगस्त 2019 के दौरान 87 हजार रुपये की राशि उधार दी थी। छह महीने बाद पैसे वापस करने का वादा किया था। काफी कहासुनी होने पर 50 हजार रुपये वापस किए गए। बाकी पैसे मांगने पर रिश्तेदारों ने धमकी देनी शुरू कर दी। 22 जुलाई को पैसे मांगने के लिए जब पीड़ित अपने बेटे के साथ पहुंचे तो रिश्तेदारों ने पैसे देने की बजाय उनके ऊपर हमला कर दिया। घर की एक महिला ने भी मारपीट की। शिकायत के आधार पर सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। किस वजह से मारपीट की गई, यह छानबीन से सामने आएगा।

.

जान से मारने की धमकी

जासं, गुरुग्राम : आदर्श नगर निवासी शिवराज 26 जुलाई की रात अपने घर के नजदीक घूम रहे थे। उसी दौरान गोपाल नगर निवासी अमन, राजेश सहित चार युवक पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते शिवराज के ऊपर हमला बोल दिया। सभी के हाथ में डंडे थे। आसपास के लोगों के पहुंचने पर सभी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी