अपराध की खबरें: मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

गांव भोड़ाकलां में दो महिला श्रमिकों की करंट लगने से हुई मौत के मामले में बिलासपुर थाना पुलिस ने मकान मालिक अशोक कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:40 PM (IST)
अपराध की खबरें: मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
अपराध की खबरें: मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

जासं, गुरुग्राम: गांव भोड़ाकलां में दो महिला श्रमिकों की करंट लगने से हुई मौत के मामले में बिलासपुर थाना पुलिस ने मकान मालिक अशोक कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मृतक संध्या के पति भरत ने आरोप लगाया है कि वह अशोक चौहान के कहने पर उनके घर लिपाई का कार्य कर रहे थे। ऊपर से बिजली के तार जा रहे हैं। उन्होंने कहा भी इससे उन्हें खतरा है लेकिन अशोक ने जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए। बता दें कि लिपाई के दौरान घर के ऊपर गुजर रही हाइटेंशन लाइनों की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले के गांव नरवा निवासी 27 वर्षीय संध्या पत्नी भरत एवं गांव करलापुर निवासी 30 वर्षीय संध्या पत्नी सुनील की मौत हो गई। चेन झपटकर फरार

जासं, गुरुग्राम: मदनपुरी निवासी सूचेता बृहस्पतिवार रात पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ अपने घर के आसपास ही टहल रही थीं। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। झपटमारी से गले पर नाखून के निशान लग गए। उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुईं। शिकायत के आधार पर न्यू कालोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। करंट लगने से मौत

जासं, गुरुग्राम : गांव नरसिंहपुर इलाके में संचालित एक आटोमोबाइल कंपनी के प्लांट में करंट लगने से बृहस्पतिवार शाम मध्यप्रदेश के भिड निवासी 43 वर्षीय रामआधार नामक कर्मचारी की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि प्लांट में मेंटिनेंस का काम चल रहा है। इस वजह से बिजली के तार लटक गए थे। उसी की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी