कुलभूषण भारद्वाज ने हैफेड के प्रशासक पद से दिया इस्तीफा

प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कुलभूषण भारद्वाज ने हैफेड के प्रशासक पद से इस्तीफा दे दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:15 PM (IST)
कुलभूषण भारद्वाज ने हैफेड के प्रशासक पद से दिया इस्तीफा
कुलभूषण भारद्वाज ने हैफेड के प्रशासक पद से दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कुलभूषण भारद्वाज ने हैफेड के प्रशासक पद से इस्तीफा दे दिया। कुलभूषण ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजे पत्र मे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें हैफेड (हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ लिमिटेड) के प्रशासक पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपने कार्यकाल में संस्थागत नीतियों सिद्धांतों के अनुसार कार्य करने का प्रयास किया, अब प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण उनका सरकार से विश्वास उठ गया है। सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पाई है और न ही अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगी है।

कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न होता रहा, जबकि दूसरे दलों से जनाधारहीन महत्वाकांक्षी गैर आस्थावान नेताओं को मूलरूप से भाजपाई कार्यकर्ताओं से ज्यादा तवज्जो दी गई है। बता दें कि जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलभूषण भारद्वाज भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं से एक रहे हैं। उन्हें करीब चार पहले भाजपा संगठन ने पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाकर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

आरडब्ल्यूए ने मिलकर डिवाइडर रोड पर चलाया सफाई अभियान संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के तहत अब लोगों में भी सफाई के प्रति जागरूकता आने लगी है। नगर निगम शहर को सफाई के मामले में ऊंचे पायदान पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। सफाई के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। सेक्टर 110-111 के डिवाइडर रोड पर कई आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने शनिवार को नगर निगम के स्वच्छता प्रहरियों (सफाई कर्मचारियों) के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया।

साईं कुंज, पुरी डिप्लोमेटिक ग्रींस, सेक्टर-110 की आरडब्ल्यूए और साईं फाउंडेशन ने सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाया। साईं कुंज आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि सड़कों पर उड़ती धूल के कारण सबसे ज्यादा प्रदूषण हो रहा है। शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भी अच्छी रैंकिग दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क के किनारे पड़ी धूल को साफ करने का कई आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया। सड़कों पर जमी धूल को साफ करने से प्रदूषण पर भी काफी नियंत्रण लगेगा। सभी आरडब्ल्यूए के सहयोग से आगे भी इस तरह के सफाई अभियान चलाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी