छज्जे के पास तार से करंट लगाने से बच्ची झुलसी

बिजली निगम के अधिकारियों की उदासीनता तथा लापरवाही से चार साल की बच्ची यशिका की जान पर बन आई। मकान के छज्जे के बगल से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार साल की बच्ची बुरी तरह झुलस गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:28 PM (IST)
छज्जे के पास तार से करंट 
लगाने से बच्ची झुलसी
छज्जे के पास तार से करंट लगाने से बच्ची झुलसी

संस, फरुखनगर: बिजली निगम के अधिकारियों की उदासीनता तथा लापरवाही से चार साल की बच्ची यशिका की जान पर बन आई। मकान के छज्जे के बगल से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यशिका के पिता उमेश कुमार ने बताया रात करीब आठ बजे बच्ची खेल रही थी। छज्जे के पास से गुजर से 1100 केवी के तार से उसे करंट लग गया। उन्होंने बताया कि इन तारों को हटाने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत दी हुई है लेकिन कोई भी इन तारों की तरफ ध्यान नहीं दे रहे है।

सीनियर सिटिजन फोरम ने सुंदरकांड का पाठ कराया

वि., गुरुग्राम : सीनियर सिटिजन फोरम सेक्टर-21, 22ए, 22बी, 23, 23ए और पालम विहार के तत्वावधान में शनिवार को सुंदरकांड का पाठ कराया गया। फोरम की एक्जीक्यूटिव कमेटी के प्रधान ओपी शर्मा ने बताया कि फोरम की महिलाओं ने अपनी मंडली बनाकर सुंदरकांड पाठ में योगदान दिया। फोरम कमेटी के उपप्रधान एमसी गुलाटी, महासचिव एमके गुप्ता, संयुक्त सचिव एसएस शर्मा और कोषाध्यक्ष ओपी भारद्वाज ने बताया कि हर महीने के दूसरे शनिवार को वातावरण शुद्धि के लिए हवन किया जाता है। अब फोरम ने निश्चय किया है कि हर महीने के चौथे शनिवार को सुंदर कांड के पाठ कराया जाएगा। इस मौके पर डीसी गुप्ता, त्रिलोक कहोल, अशोक यादव, डीके खोसला, अशोक कल्ला, जवाहर लाल अग्रवाल, सतीश चंद्र सरीन, मनमोहन लाल मंगला, करतार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी