दीपावली पर पिता से मिलने गई युवती, चोर ले गए घर से जेवर

एक कंपनी के एचआर विभाग में एडमिन एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत युवती दीपावली पर अपने पिता के पास देहरादून गई थी। पीछे से चोर उनके घर में रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 08:21 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 08:21 PM (IST)
दीपावली पर पिता से मिलने गई  युवती, चोर ले गए घर से जेवर
दीपावली पर पिता से मिलने गई युवती, चोर ले गए घर से जेवर

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: एक कंपनी के एचआर विभाग में एडमिन एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत युवती दीपावली पर अपने पिता के पास देहरादून गई थी। पीछे से चोर उनके घर में रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। युवती की शिकायत पर बादशाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती के घर में पिछले महीने भी चोरी हो गई थी।

हितेषी शर्मा सेक्टर-69 के नीलकंठ एन्क्लेव में किराए पर रहती हैं। 29 अक्टूबर को वह दीपावली पर छुट्टी होने के कारण घर का ताला लगाकर देहरादून अपने पिता के पास चली गई। जब वह देहरादून से आईं तो देखा कि घर में सारा सामान इधर-उधर फैला पड़ा है। अलमारी में रखी सोने की अंगूठी, चांदी की पायल भी गायब है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 15 दिन पहले भी उसके घर से सोने का ब्रेसलेट, सोने की अंगूठी और कानों की बाली चोरी हो गई थे। उस समय उसने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया था।

एसयूवी को ईंट पर टिका पहिये खोल ले गए चोर

जासं, गुरुग्राम: सर्दियां आते ही शहर में वाहनों के टायर खोल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। पालम विहार से सटे सेक्टर में एक घर के सामने खड़ी किया सेल्टोस (एसयूवी) के चार पहिये खोल लिए। चोर वाहन के नीचे ईंट लगाकर टायर लेकर चंपत हो गए। पालम विहार थाना पुलिस को दी गई शिकायत में शिवम उप्पल ने बताया कि सुबह जब वह घर से बाहर आए तो एसयूवी के पहिये गायब थे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पंद्रह दिन पहले सेक्टर सात व सेक्टर सात एक्सटेंशन से तीन कार के पहिये खोल ले गए थे।

chat bot
आपका साथी