12 करोड़ खर्च करने के बाद भी शहर में अंधेरा

सरकार की शहर को जगमग कराने की योजना पर नगरपरिषद विभाग के अधिकारी पानी फेर रहे हैं। शहर को जगमग करने के लिए 12 करोड़ खर्च करने के बाद भी शहर के मुख्य रास्तों पर लगी स्ट्रीट लाइट शो पीस बन कर रह गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:14 PM (IST)
12 करोड़ खर्च करने के बाद भी शहर में अंधेरा
12 करोड़ खर्च करने के बाद भी शहर में अंधेरा

संवाद सहयोगी, सोहना: सरकार की शहर को जगमग कराने की योजना पर नगरपरिषद विभाग के अधिकारी पानी फेर रहे हैं। शहर को जगमग करने के लिए 12 करोड़ खर्च करने के बाद भी शहर के मुख्य रास्तों पर लगी स्ट्रीट लाइट शो पीस बन कर रह गई हैं। अधिकतर स्ट्रीट लाइट जलती ही नहीं, जिससे आधे से ज्यादा शहर की गलियों में रात के समय अंधेरा छाया रहने से चोरी की वारदात होने का डर बना रहता हैं। दो दिन पहले बालूदा रोड से एक महिला के गले से रात नौ बजे बदमाशों ने गले की चेन छीन ली। त्योहार होने के बाद भी स्ट्रीट लाइट सही नहीं की जा रही हैं।

नागरिक कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं, कितु आज तक इस समस्या का निवारण नहीं हो सका है। शहर के नगरपरिषद एरिया, अस्पताल मार्ग, बस स्टैंड मार्ग, बालूदा मार्ग, पलवल मार्ग आदि स्थानों पर काफी समय से लाइटें बंद हैं। नगरपरिषद के अधिकारियों का कहना हैं कि लाइट ठीक करने का ठेका दिया हुआ हैं ओर कर्मचारी जहां जहां शहर में स्ट्रीट लाइट खराब हैं उनको ठीक करने के काम में लगे हैं।

chat bot
आपका साथी