झांसा देकर बुजुर्ग महिला से कंगन व अंगूठी ठग ली

पालम विहार मार्केट में खरीदारी करने आई महिला को बदमाशों ने झांसा दिया कि उनके थैले में दो लाख रुपये हैं। पुराने गहने खरीद कर उन्हें नया रूप देकर बेचते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 08:28 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 08:47 PM (IST)
झांसा देकर बुजुर्ग महिला से कंगन व अंगूठी ठग ली
झांसा देकर बुजुर्ग महिला से कंगन व अंगूठी ठग ली

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: अशोक विहार फेज-तीन निवासी 66 साल की बुजुर्ग कमलेश को एक महिला व दो युवकों ने ठग लिया। पालम विहार मार्केट में खरीदारी करने आई महिला को बदमाशों ने झांसा दिया कि उनके थैले में दो लाख रुपये हैं। पुराने गहने खरीद कर उन्हें नया रूप देकर बेचते हैं। आपके कंगन व अंगूठी एक लाख से अधिक के नहीं पर हम दो लाख की रकम दे रहे हैं। कमलेश को लालच आ गया। यह भी नहीं देखा कि थैले में रकम है या नहीं। बगैर देखे ही कंगन व अंगूठी दे दी। ठगी करने वाली महिला व दोनों युवक चले गए तो कमलेश ने थैला खोला तो उसमें नोट की जगह कागज कर गड्डी थी। दोनों गड्डी में केवल ऊपर नीचे पांच सौ के नोट लगा रखे थे। कमलेश ने घर आकर परिवार वालों को इस बारे में बताया। तब शिकायत पुलिस को दी गई। देर रात पालम विहार थाना में अज्ञात के खिलाफ ठगी व चोरी के आरोप में एफआइआर दर्ज की गई। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

जासं, गुरुग्राम: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक वैवाहिक वैबसाइट के जरिए महिला का संपर्क आरोपित से हुआ था और बीच में लाकडाउन होने के चलते शादी नहीं हो सकी। इस दौरान आरोपित ने कई बार महिला से दुष्कर्म किया। गुरुग्राम निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पहली शादी के बाद साल 2015 में उसका तलाक हो गया था। उसके पिता ने मेट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाया। इस प्रोफाइल को देखकर सेक्टर-70 निवासी पवन सोनी नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। उसने महिला के घर अपनी शादी का प्रस्ताव भेजा। लेकिन तभी लाकडाउन लग गया और शादी नहीं हो सकी। आरोपित ने मिलने के लिए बुलाया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि अब वो शादी से इंकार कर रहा है। महिला थाना पश्चिम में आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। स्वास्थ्य कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप

जासं, गुरुग्राम: एक युवती ने एक अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित के स्वजन से जब मिली और शादी करने का दबाव बनाया तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। पीडिता ने सीएम विडो में भी शिकायत दी है। हाल-चाल पूछा तो दोस्तों ने कर दी मारपीट

जासं, गुरुग्राम: फाजिलपुर गांव में गली से गुजर रहे युवक की उसके दोस्तों ने पिटाई कर दी। शिकायत पर फरुखनगर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में गांव फाजिलपुर बादली निवासी अनिल ने बताया कि एक अक्टूबर की रात करीब पौने नौ बजे वो खेत से वापस घर लौट रहा था। मंजीत के मकान के पास पहुंचा तो वहां मंजीत अपने दोस्त रवि, उमेश के साथ बैठा हुआ था। पीड़ित ने उन्हें राम-राम बोलकर हाल-चाल पूछा। आरोप है कि तभी मंजीत व अन्य दो ने मिलकर अनिल को पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मंजीत करीब 10 साल पहले उससे केस में झूठी गवाही दिलवाना चाहता था। मना कर दिया तो वह रंजिश रखने लगा। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया।

chat bot
आपका साथी