छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में बैडमिटन एकेडमी संचालक ने उसके यहां कोचिग लेने वाली राष्ट्रीय स्तर की बैडमिटन खिलाड़ी से कथित छेड़छाड़ के आरोप में तीन युवकों का कार में अपहरण कर बुरी तरह पिटाई की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:57 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:47 PM (IST)
छेड़छाड़ के आरोप में  युवक की पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार
छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में बैडमिटन एकेडमी संचालक ने उसके यहां कोचिग लेने वाली राष्ट्रीय स्तर की बैडमिटन खिलाड़ी से कथित छेड़छाड़ के आरोप में तीन युवकों का कार में अपहरण कर बुरी तरह पिटाई की। पिटाई के दौरान अनुज नाम के युवक की मौत हो गई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के गांव ओदपुर का रहने वाला था। काम की तलाश में अपने बहनोई के साथ दो दिन पहले ही यहां आया था। पुलिस ने हत्या के एक आरोपित बिदा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। एकेडमी पर ताला लटका हुआ है। घटना के बाद से ही सभी आरोपित फरार हैं।

सेक्टर-37 में हेरिटेज बैडमिटन एकेडमी में बहुत से खिलाड़ी प्रशिक्षण लेते हैं। सोमवार शाम को राष्ट्रीय स्तर की एक बैडमिटन खिलाड़ी ने रास्ते में दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत की। उसकी शिकायत पर एकेडमी के संचालक दो अन्य लोगों के साथ उसको घर से लेने के लिए गए। रास्ते में दो युवक खड़े मिले। एकेडमी संचालक को इन युवकों पर खिलाड़ी से छेड़छाड़ करने का शक हुआ। संचालक उन दोनों युवकों को अपनी कार में जबरन उठाकर एकेडमी ले आए। एकेडमी लाकर दोनों की पिटाई की गई। पिटाई के दौरान अनुज कुमार की मौत हो गई।

मृतक अनुज के बहनोई के साथ भी मारपीट की गई। अनुज के बहनोई ने पुलिस को बताया कि वे दो दिन पहले ही काम की तलाश में यहां आए थे। वे लेबर ठेकेदार चंदन से बातचीत कर वापस जा रहे थे। सेक्टर-37 के चौक पर कार सवार लोगों ने तभी उनका अपहरण कर लिया। सेक्टर-37 की एक बैडमिटन एकेडमी में ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई। बाद में एकेडमी संचालक ठेकेदार चंदन को भी ले आए। उनके साथ भी मारपीट की गई। बुरी तरह पीटे जाने से अनुज की मौत हो गई। जबकि खिलाड़ी से छेड़छाड़ से उनका कोई संबंध नहीं था।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-10 थाना में हत्या का मामला दर्ज कर जांच सेक्टर-10 अपराध शाखा को सौंपी गई। मुख्य आरोपित बिदा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। वह एकेडमी में नौकरी कर रहा था। बिदा प्रसाद उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला के मगरायर का रहने वाला है। इस मामले में कई अन्य आरोपित हैं। सभी की पहचान कर ली गई है। एकेडमी संचालक व अन्य की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी