संगठन की रीढ़ हैं कार्यकर्ता: अशोक जैन

इनेलो प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी अशोक जैन ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। पार्टी को वार्ड बूथ ब्लाक व जिला स्तर पर संगठन विस्तार को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 04:36 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 04:36 PM (IST)
संगठन की रीढ़ हैं कार्यकर्ता: अशोक जैन
संगठन की रीढ़ हैं कार्यकर्ता: अशोक जैन

संस, सोहना: इनेलो प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी अशोक जैन ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। पार्टी को वार्ड, बूथ, ब्लाक व जिला स्तर पर संगठन विस्तार को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। वह इनेलो जिला अध्यक्ष रोहताश खटाना लोहटकी के सोहना कार्यालय पर जिला स्तर के पदाधिकारियों से संगठन विस्तार की चर्चा कर रहे थे। नेताओं ने पार्टी नेता पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के जेल से रिहा होने पर खुशी जाहिर की। अशोक जैन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अब पार्टी के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। उनके मार्गदर्शन से पार्टी और मजबूत होगी। ऐलनाबाद सीट का उपचुनाव देश व प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाएगा। बैठक में सुखबीर तंवर, बीपी जांगड़ा, पप्पू पठान, सोनू ठाकरान, चरन सिंह डागर, कैप्टन सुरेंद्र यादव, पूर्व चेयरमैन राकेश गर्ग, सूबेदार वेद खोद, अतलवीर कटारिया सहित जिला के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद थे।

किरण देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट का किया उद्घाटन

संस, सोहना: नव जनचेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने बुधवार को सोहना स्थित किरण देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, सिविल सर्जन वीरेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ह्रदय रोग विशेषज्ञ एवं जरनल फिजीशियन डा. शुभार्घ कुमार की देख-रेख में रोग संबंधी जांच की जाएगी। यह चैरिटेबल ट्रस्ट सोहना व्यापार मंडल के प्रधान अशोक गर्ग ने अपनी माता किरण देवी की याद में शुरू किया है। वशिष्ठ गोयल ने कहा कि समाजसेवा से बढकर कोई पुण्य का काम नही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरजपाल अम्मू ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही समाजसेवा है। लोगों को रियायती दर पर इलाज के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। वशिष्ठ गोयल ने कहा कि समाजसेवा से बढकर कोई पुण्य का काम नही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने कहा कि जरूरत मंद लोगों की मदद करना ही समाजसेवा है।लोगो को रियायती दर पर इलाज के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।

chat bot
आपका साथी