घर के बाहर से फा‌र्च्यूनर लेकर चोर चंपत

सेक्टर 57 स्थित मकान के सामने खड़ी फा‌र्च्यूनर लेकर चोर चंपत हो गए। घटना 23 जून की रात हुई। अगले दिन सुबह वाहन मालिक सतीश को एसयूवी नजर नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:10 PM (IST)
घर के बाहर से फा‌र्च्यूनर लेकर चोर चंपत
घर के बाहर से फा‌र्च्यूनर लेकर चोर चंपत

जासं, गुरुग्राम: सेक्टर 57 स्थित मकान के सामने खड़ी फा‌र्च्यूनर लेकर चोर चंपत हो गए। घटना 23 जून की रात हुई। अगले दिन सुबह वाहन मालिक सतीश को एसयूवी नजर नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद सेक्टर 56 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतीश ने बताया कि सफेद रंग की फा‌र्च्यूनर को रात करीब दस बजे उन्होंने अपने मकान के सामने खड़ा किया था, जिसे रात दो बजे के बाद चोरी किया गया। घटना के बाद वह लोग परेशान है जिनकी कीमती एसयूवी व कार घर के बाहर खड़ी होती है। इसके पहले भी सेक्टर से कई वाहन चोरी किए जा चुके हैं। डंपर की चपेट में आने से अज्ञात शख्स की मौत

जासं, गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बिलासपुर चौक के पास शुक्रवार तड़के करीब चार बजे तेज रफ्तार डंपर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। डंपर को चालक काफी तेजी से दौड़ा रहा था। जब उसकी निगाह पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति पर गई तो एकाएक ब्रेक लगा दिया, पीछे आ रहा कैंटर डंपर में टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक बबलू को भी चोट लगी। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भाग गया। बिलासपुर थाना पुलिस मरने वाले की पहचान की कोशिश कर रही है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 जुलाई को

जासं, गुरुग्राम: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम ललिता पटवर्धन ने बताया कि 10 जुलाई जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में सिविल, बैंक रिकवरी, वैवाहिक, वाहन दुर्घटना, बिजली-पानी से संबंधित, श्रम विवाद सहित अन्य विवादों को निपटाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आपसी सहमति से हल हो सकने वाले मामलों में लोक अदालत बहुत कारगर सिद्ध हो रही हैं। लोक अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले की भी उतनी ही अहमियत है जितनी सामान्य अदालत में सुनाए गए फैसले की होती है। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में सुनाए गए फैसले के खिलाफ अपील दायर नहीं की जा सकती। लोक अदालत में सस्ता और सुलभ न्याय मिलता है।

तेनजिग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के लिए करें आवेदन

जासं, गुरुग्राम : सरकार की तरफ से तेनजिग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला खेल अधिकारी जेजी बनर्जी ने बताया कि प्रतिभागी तेनजिग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के लिए www.स्त्रढ्डह्ल4ड्डह्यट्ठ4श्रह्वह्लद्धXद्दह्ल;द्दश्र1.द्बठ्ठ पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख पांच जुलाई है। प्रतिभागी को आवेदन में 2018,19,20 तीन वर्ष की अपनी उपलब्धियों की जानकारी देनी होगी। इनाम मे 15 लाख रुपये की राशि मिलती है। अगर किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हासिल करनी है तो वह नेहरू स्टेडियम में सुबह नौ से शाम पांच बजे संपर्क कर सकता है।

chat bot
आपका साथी