कार को पत्थर पर टिका पहिया ले गए चोर

शहर में पहिया चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लाकडाउन में ढील मिलने के बाद पंद्रह दिनों में चार वारदात हो चुकी हैं। ज्योति पार्क की गली नंबर 28 में रहने वाले यतिन ग्रोवर की कार के तीन पहिये चोर निकाल ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:22 PM (IST)
कार को पत्थर पर टिका  पहिया ले गए चोर
कार को पत्थर पर टिका पहिया ले गए चोर

जासं, गुरुग्राम: शहर में पहिया चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लाकडाउन में ढील मिलने के बाद पंद्रह दिनों में चार वारदात हो चुकी हैं। ज्योति पार्क की गली नंबर 28 में रहने वाले यतिन ग्रोवर की कार के तीन पहिये चोर निकाल ले गए। यतिन ने 18 जून की रात अपनी का सेक्टर सात एक्सटेंशन स्थित बूस्टिग स्टेशन के पास खाली जगह में खड़ी थी। पहिया निकालते वक्त बदमाशों ने नीचे पत्थर लगा दिए थे। पत्थर भी बदमाश अपने वाहन में डाल कर लाए थे। जहां पर घटना हुई वहां पर इस तरह के पत्थर व ईंट नहीं थीं। सेक्टर नौ थाना पुलिस शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दो दिन पहले कृष्णा कालोनी में दो कारों के पहिये चोरी कर लिए गए थे। न्यू पालम विहार में भी इस तरह की एक वारदात हो चुकी है।

टीवी लैपटाप के साथ नलों की टोंटी खोल ले गए चोर

जासं, गुरुग्राम: पालम विहार के ए ब्लाक में स्थित एक घर में चोरी हो गई। बदमाश घर से एलईडी, लैपटाप, जेवरात तथा लाखों की कीमती सामान तो ले गए घर के तीनों मंजिलों पर लगी टोंटी तक खोल ले गए। इस घर में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के परिया कला निवासी अंकुर गुप्ता पहली मंजिल पर किराये पर रहते हैं। वह परिवार के साथ दो जून को नैनीताल घूमने गए थे। चोरी की सूचना मिलने पर मकान मालकिन दिल्ली के जवाहर नगर निवासी कांता ने पालम विहार पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी