नगर निगम ने अवैध निर्माणों को ढहाया

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा निगम क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माणों अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों सहित अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को भी कार्रवाई जारी रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:15 PM (IST)
नगर निगम ने अवैध निर्माणों को ढहाया
नगर निगम ने अवैध निर्माणों को ढहाया

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा निगम क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माणों, अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों सहित अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को भी कार्रवाई जारी रही है। पुलिस बल के साथ पहुंचे सहायक अभियंता राजीव यादव की टीम ने सेक्टर-34 स्थित डीपीजी कॉलेज के पीछे अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में कार्रवाई की।

टीम ने अनाधिकृत रूप से निर्मित किए जा रहे 5 मकानों तथा अवैध कॉलोनी के रोड नेटवर्क को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही टीम द्वारा तीन अन्य निर्माणों को सील कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी नगर निगम की ओर से इस क्षेत्र में अवैध निर्माण गिराए गए थे मगर कुछ दिन बाद फिर से मकान बनने लगे। प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झांसा देकर प्लॉट खरीदने के लिए मजबूर कर देते हैं।

chat bot
आपका साथी