कोरोनारोधी टीका लगवाएं, सुरक्षित घेरा बनाएं

कोरोनारोधी टीका लगाने को लेकर लोगों में तेजी से जागरूकता आ रही है। जहां पर भी कैंप लगाए जा रहे हैं वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यही नहीं टीका लगवाने के बाद अधिकतर लोग अपने जानकारों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:39 PM (IST)
कोरोनारोधी टीका लगवाएं, सुरक्षित घेरा बनाएं
कोरोनारोधी टीका लगवाएं, सुरक्षित घेरा बनाएं

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: कोरोनारोधी टीका लगाने को लेकर लोगों में तेजी से जागरूकता आ रही है। जहां पर भी कैंप लगाए जा रहे हैं वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यही नहीं टीका लगवाने के बाद अधिकतर लोग अपने जानकारों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इससे टीकाकरण को लेकर बेहतर माहौल बनता जा रहा है।

मैंने टीका लगवा लिया है। मुझे किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। आप भी टीका लगवाएं। टीका लगवाने के बाद भी मास्क जरूर लगाएं। ऐसा नहीं कि टीका लगवाने के बाद दो गज की दूरी मास्क है जरूरी को भूल जाएं। इसे ध्यान में रखना ही होगा। जो लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं, वे काफी परेशान हैं। जिदगी अनमोल है। इसके प्रति लापरवाही न बरतें।

-मदन जिदल, निवासी सेक्टर-15 पार्ट दो व पूर्व अध्यक्ष, स्वदेशी जागरण मंच, दिल्ली कोरोना का टीका लगवाने के बारे में यदि किसी भी प्रकार का मन में भ्रम है तो उसे निकाल दें। कोई दिक्कत नहीं होती है। यदि आपकी उम्र 45 से अधिक है तो टीका लगवाने में देरी ना करें। मैंने टीका लगवाने के बाद अपनी कंपनियों के कर्मचारियों को प्रेरित किया। अधिकतर टीका लगवा चुके हैं। यही नहीं कर्मचारी दूसरे को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

-पवन यादव, अध्यक्ष, आइएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। मैंने स्वयं लगवाया है। मेरी कंपनी के काफी कर्मचारी लगवा चुके हैं। किसी को परेशानी नहीं। सभी पहले की तरह काम कर रहे हैं। टीका लगवाने के बाद भी आवश्यकता है कि मास्क लगाकर चलने की। दो गज की दूरी का पालन करने की। संक्रमण बढ़ने के बाद भी कुछ लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। यह सही नहीं है। क्या परेशानी है मास्क लगाकर चलने में।

-जय प्रकाश, निदेशक, इमेंस आटो प्राइवेट लिमिटेड मैंने पहले स्वयं कोरोना का टीका लगवाया फिर दूसरों को प्रेरित करना शुरू किया है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। जिनकी भी उम्र 45 से अधिक है वे जितनी जल्द हो टीका लगवाएं। इससे किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि पार्कों में टहलने के दौरान भी मास्क लगाएं। सेक्टर-29 महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली पार्क) में काफी लोग बिना मास्क के टहलते रहते हैं।

-रविद्र जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता व महासचिव, लेजर वैली पार्क एसोसिएशन

chat bot
आपका साथी