भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया टीकाकरण केंद्रों का दौरा

भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने बादशाहपुर मंडल में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने टीका लगवाने आए वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 08:45 PM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 08:45 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया 
टीकाकरण केंद्रों का दौरा
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया टीकाकरण केंद्रों का दौरा

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने बादशाहपुर मंडल में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने टीका लगवाने आए वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की। गार्गी कक्कड़ ने कहा कि टीकाकरण को लेकर कुछ लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण कराएं। इस टीकाकरण से किसी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।

गार्गी कक्कड़ ने बादशाहपुर के सामुदायिक केंद्र, फाजिलपुर गांव के राधा कृष्ण मंदिर, टीकरी गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला, इस्लामपुर चौपाल व नाहरपुर रूपा हंस एंक्लेव में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों का दौरा किया। उनके साथ बादशाहपुर मंडल के महामंत्री जयवीर यादव, जिला महामंत्री महेश यादव, सुनील पहलवान, रोहतास कौशिक, विदु भार्गव, सुभाष नंबरदार, हेतराम, राजेश ठाकरान भी रहे। गार्गी कक्कड़ ने बताया कि बादशाहपुर केंद्र पर 311, फाजिलपुर गांव में 115, इस्लामपुर में 48 और नाहरपुर रूपा में 120 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। सहायता के लिए मंडलों में संयोजक नियुक्त

टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की सहायता के लिए सभी 15 मंडलों में संयोजक नियुक्त किए गए हैं। पटौदी में धर्मेंद्र, मानेसर में डा. के शर्मा, हेलीमंडी में मनवीर शेरपुर, बादशाहपर में मनोज जिदल, फरुखनगर में शिवचरण सीमार, डूंडाहेड़ा में भारत यादव, खेड़की दौला में धीरज सिंह, नवीन मंडल में रणबीर किलोड, अर्जुन नगर में ओपी यादव, दयानंद मंडल में ऋतु महेश्वरी, शीतला मंडल में शिवेश कटारिया, सरस्वती मंडल में मनोज यादव, सोहना में सोनपाल, तावडू में चतर सिंह व भोंडसी में निधि राघव को नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी