मास्क न पहनने वालों पर पुलिस की सख्ती

मास्क पहनकर न चलने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की सख्ती जारी है। प्रतिदिन सैकड़ों चालान किए जा रहे हैं। पिछले एक महीने के दौरान 22

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 06:48 PM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 07:40 PM (IST)
मास्क न पहनने वालों पर पुलिस की सख्ती
मास्क न पहनने वालों पर पुलिस की सख्ती

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: मास्क पहनकर न चलने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की सख्ती जारी है। प्रतिदिन सैकड़ों चालान किए जा रहे हैं। पिछले एक महीने के दौरान 22,817 चालान किए गए। चालान करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही मास्क भी वितरित करने का काम किया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त केके राव ने सभी थाना पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच की टीमों को निर्देश दे रखा है कि कोविड-19 के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही लोगों को जागरूक भी करें। निर्देशानुसार जहां सभी थाना पुलिस मास्क न पहने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है वहीं इलाके के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर रही है। उनसे कहा जा रहा है कि वे अपने इलाके के लोगों को कोविड-19 के बारे में बताएं। लोगों को बताएं कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना आवश्यक है। शारीरिक दूरी का पालन करना आवश्यक है। जिले में अब तक 89,582 चालान किए जा चुके हैं। इनसे 4,47,91,000 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

पुलिस आयुक्त केके राव ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही न बरतें। लापरवाही बरतने से वे खुद परेशान होंगे ही उनके परिवार के लोग ही नहीं बल्कि जानकार भी परेशान होंगे। किसी भी हाल में बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकलें। शारीरिक दूरी का पालन करें।

chat bot
आपका साथी