निगम एन्फोर्समेंट ने भोंडसी क्षेत्र में तोड़े अवैध निर्माण

नगर निगम गुरुग्राम के स्वीकृति लिए बिना अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों पर शुक्रवार को नगर निगम एन्फोर्समेंट की जेसीबी चली। भोंडसी क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई जा रही वैष्णव कालोनी में 30 अवैध निर्माणों को तोड़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:54 PM (IST)
निगम एन्फोर्समेंट ने भोंडसी क्षेत्र में तोड़े अवैध निर्माण
निगम एन्फोर्समेंट ने भोंडसी क्षेत्र में तोड़े अवैध निर्माण

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: नगर निगम गुरुग्राम के स्वीकृति लिए बिना अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों पर शुक्रवार को नगर निगम एन्फोर्समेंट की जेसीबी चली। भोंडसी क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई जा रही वैष्णव कालोनी में 30 अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त-4 सुमित कुमार के निर्देश पर सहायक अभियंता (एन्फोर्समेंट) नईम हुसैन व कनिष्ठ अभियंता सचिन कुमार की टीम जेसीबी लेकर अवैध रूप से विकसित की जा रही वैष्णव कालोनी में पहुंची। टीम ने अर्थमूवर की मदद से यहां पर अवैध रूप से किए जा रहे आठ निर्माणाधीन भवनों, 15 डीपीसी स्तर के निर्माणों और सात चारदीवारियों को तोड़ने की कार्रवाई पूरी की। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल टीम के साथ मौजूद रहा।

बसई क्षेत्र में भी तोड़े अवैध निर्माण

(फोटो- 23 जीयूआर 67)

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : नगर निगम की जोन-1 एन्फोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को बसई ओद्यौगिक क्षेत्र व तालाब के नजदीक अवैध रूप से बने हुए निर्माणों को ढ़हाया। एसडीओ हितेष दहिया ने बताया कि इस क्षेत्र में तीन अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। दो अन्य इमारतों को सील करने की कार्रवाई की गई है। निगम अधिकारियों के मुताबिक अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिग व तोड़फोड़ अभियान जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी