बृहस्पतिवार को मिले सबसे ज्यादा 215 कोरोना मरीज

गुरुग्राम में बीते आठ दिनों में जितने कोरोना पॉजीटिव मिले उतने ढाई महीने में नहीं मिले थे। बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 215 मरीजों की पुष्टि करने के साथ ही मरीजों की संख्या 1410 पर पहुंच गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 07:43 PM (IST)
बृहस्पतिवार को मिले सबसे ज्यादा 215 कोरोना मरीज
बृहस्पतिवार को मिले सबसे ज्यादा 215 कोरोना मरीज

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गुरुग्राम में बीते आठ दिनों में जितने कोरोना पॉजीटिव मिले, उतने ढाई महीने में नहीं मिले थे। बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 215 मरीजों की पुष्टि करने के साथ ही मरीजों की संख्या 1410 पर पहुंच गई। गुरुग्राम में कोरोना का पहला मरीज 14 मार्च को मिला था और 27 मई तक 337 मरीज मिले थे। अब 28 मई से 4 जून तक आठ दिनों में 1073 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। बृहस्पतिवार सबसे ज्यादा मरीज मिलने वाला दिन रहा।

गुरुग्राम में अभी 1114 मरीजों का इलाज चल रहा है और 292 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. जसवंत सिंह पूनिया ने मरीजों की पुष्टि करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 256 लोगों के सैंपल लिए। डॉ. जसवंत ने कहा कि जिले में 15 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस की जांच कराई जा चुकी है। बीस एंबुलेंस की मांग की:

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में 20 एंबुलेंस की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग के पास अभी 20 एंबुलेंस काम कर रही हैं, जिसमें 4 कोरोना मरीजों के लिए हैं। बाकी एंबुलेंस अन्य मरीजों को लाने ले जाने के लिए काम कर रही है। सिविल सर्जन डॉ. जसवंत सिंह पूनिया ने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ एंबुलेंस भी चाहिए। इसके अलावा चार शव वाहन (वैन)भी मांगे गए हैं।

chat bot
आपका साथी