डिफेंस कालोनी में 200 लोगों को लगवाया टीका

भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के निर्देश पर महिला मोर्चा ने डिफेंस कालोनी में कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए शिविर लगाया। 200 लोगों को पहली और दूसरी डोज दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:27 PM (IST)
डिफेंस कालोनी में 200 लोगों को लगवाया टीका
डिफेंस कालोनी में 200 लोगों को लगवाया टीका

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के निर्देश पर महिला मोर्चा ने डिफेंस कालोनी में कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए शिविर लगाया। 200 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई। महिला मोर्चा की भोंडसी मंडल अध्यक्ष पिकी तोमर और रितु गंगल की शिविर लगवाने में खास भूमिका रही।

सेवा ही संगठन के तहत भाजपा के सभी मोर्चे सामाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं। महिला मोर्चा अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर लगा रहा है। डिफेंस कालोनी में आयोजित शिविर में महिला मोर्चा महामंत्री बीनू चाहार, अंजली चौधरी, अवधेश राघव, आकाश राघव, चमन राघव, तरुण राघव, रूपेंद्र नौलखा, शैलेंद्र यादव, रितु गंगल, अनीता पंडित, सपना राजपूत का भी योगदान रहा।

छह हजार लोगों को लगाए गए कोरोनारोधी टीके

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिले में रविवार को 6,352 लोगों को टीके लगाए। 79 केंद्रों पर अभियान चलाया गया, तो 2,573 को पहला और 3,779 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। पांच विदेश जाने वालों को दूसरा टीका और चार स्पुतनिक -वी का दूसरा टीका लगाया। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी व उप सिविल सर्जन डा. एमपी सिंह का कहना है कि जिले में अभी तक 33,94,197 टीके लगाए जा चुके हैं। आज सोमवार को 97 केंद्रों पर चलेगा कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी