जिले में 661 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई

जिला में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि काफी संख्या में लोग ठीक भी हो रहे हैं। बुधवार को करीब छह हजार लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें से 661 लोग कोरोना संक्रमित निकले।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:43 PM (IST)
जिले में 661 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई
जिले में 661 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिला में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि काफी संख्या में लोग ठीक भी हो रहे हैं। बुधवार को करीब छह हजार लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें से 661 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इनमें कई लोग ऐसे हैं जिनके पूरे परिवार के लोग संक्रमित पाए गए। समय पर जांच नहीं कराने पर कोरोना की चपेट में एक-एक कर परिवार के सभी सदस्य आ गए। स्वास्थ्य विभाग ने तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। सभी मरीज अलग-अलग प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार को 562 लोग स्वस्थ हो गए। इनमें से 237 लोग होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे थे। सात सौ लोगों की हुई रैंडम जांच

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली से सटी सीमा पर आने जाने वाले लोगों की रैंडम जांच की। सुबह आठ बजे से चार बजे के बीच सिरहौल, डूंडोड़ा तथा ब्रिजवासन के पास करीब सात सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। छह लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। नौ सौ से अधिक लोगों का चालान

पुलिस ने शहर में बगैर मास्क घूम रहे लोगों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई बुधवार को भी की। जिले भर में 900 से अधिक लोगों को बगैर मास्क के पकड़ा गया। सभी पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने जुर्माने की रसीद के साथ-साथ लोगों को मास्क भी दिए।

chat bot
आपका साथी