महिला महाविद्यालय के छठे हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू

राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में छटे हॉस्टल बनने को लेकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 07:43 PM (IST)
महिला महाविद्यालय के छठे  हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू
महिला महाविद्यालय के छठे हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14 के छठे हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय अदलखा ने बताया कि कॉलेज में पांच हॉस्टल हैं। अब छठे हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की छात्राओं द्वारा काफी समय से हॉस्टल की मांग की जा रही थी। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) की ओर से नए हॉस्टल बनाने को लेकर ग्रांट भी जारी कर दी गई हैं। रूसा द्वारा लगभग ढाई करोड़ रुपये हॉस्टल निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है।

निर्माण कार्य पुलिस हाउसिग को-ऑरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है। लॉकडाउन के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। निर्माण सामग्री मंगवाई गई है और जमीन को लेवल करने का काम किया जा रहा है। हॉस्टल बनाने का प्रोजेक्ट डेढ़ साल का है। हॉस्टल की कटऑफ भी रहती है ऊंची

राजकीय महिला महाविद्यालय शहर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों की छात्राओं का भी पसंदीदा कॉलेज है। यहां पर हॉस्टल सुविधा, सुरक्षा के साथ-साथ छात्राओं को विभिन्न संकायों में बेहतर कोर्सों के विकल्प भी मिलते हैं इसलिए छात्राएं दाखिले के लिए इसी कॉलेज को प्राथमिकता देती हैं। ऐसे में कोर्सो में दाखिले के लिए कटऑफ के साथ-साथ हॉस्टल को लेकर भी कटऑफ काफी ऊंची रहती है। फिलहाल कॉलेज में 7300 से अधिक छात्राएं पढ़ रही हैं। कॉलेज में बने पांच हॉस्टल में 750 से अधिक छात्राओं के रहने की व्यवस्था है।

chat bot
आपका साथी