कानूनी जागरूकता शिविर लगा मनाया संविधान दिवस

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम द्वारा शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर शहर कई स्थानों पर कानूनी जागरूकता शिविर लगाया। इसमें लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:22 PM (IST)
कानूनी जागरूकता शिविर लगा मनाया संविधान दिवस
कानूनी जागरूकता शिविर लगा मनाया संविधान दिवस

जासं, गुरुग्राम: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम द्वारा शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर शहर कई स्थानों पर कानूनी जागरूकता शिविर लगाया। इसमें लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। संविधान के महत्व के बारे में उन्हें बताया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव ललिता पटवर्धन ने अपने स्टाफ, पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर, बाल देखभाल संस्थानों और जिला जेल भोंडसी में संविधान की उद्देशिका को पढ़ाया और इसके महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी विद्यालयों में कानूनी साक्षरता क्लबों में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। लघु सचिवालय में मनाया गया संविधान दिवस

जासं, गुरुग्राम: जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान उपायुक्त डा. यश गर्ग ने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर सुनाया। नगराधीश सिद्धार्थ दहिया भी उनके साथ मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि हर नागरिक के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन सन 1949 में देश का संविधान औपचारिक रूप से अंगीकार किया गया था। संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं। वहीं मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। छात्राओं को दी संविधान की जानकारी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-52 में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य डा. विजय अदलखा ने छात्राओं को संविधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है। देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान की जानकारी होनी चाहिए और संविधान का सम्मान करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद रफीक ने कहा कि जैसे धर्माें में पवित्र ग्रंथों का महत्व होता है वैसे ही देश चलाने के लिए संविधान का महत्व है। प्रो. सुंदर सिंह ने डा. भीमराव आंबेडकर के जीवन के बारे में बताया। इस अवसर पर डा. पूनम, डा. मोनिका, डा. अशोक, डा. सूरज प्रकाश, डा. जगदीप और प्रो. जितेंद्र कुमार समेत महाविद्यालय के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी