प्रदेश के कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

प्रदेश के कई नेताओं व उनके समर्थकों ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने पार्टी में शामिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:31 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:33 PM (IST)
प्रदेश के कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
प्रदेश के कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : प्रदेश के कई नेताओं व उनके समर्थकों ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने पार्टी में शामिल किया। प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होने वालों में हांसी से पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, फतेहाबाद से पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, दि सिरसा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र सुरेंद्र नेहरा, रानिया से बसपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके बीर सिंह एवं ऐलनाबाद से डा. गुरनाम सिंह के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

नेताओं को पार्टी में शामिल करने के बाद कमानसराय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा एवं विवेक बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में केंद्र के साथ ही हरियाणा सरकार भी फेल हो चुकी है। न ही मरीजों को बेड मिल रहे हैं और न ही वेंटिलेटर मिल रहे हैं। आक्सीजन व जरूरी दवाइयों के लिए लोग भटक रहे हैं। प्रदेश में दिन-प्रतिदिन हालात खराब होते जा रहे हैं। उद्योगों के ऊपर कोरोना का असर पड़ रहा है।

कोरोना से निपटने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने कई सुझाव दिए लेकिन उनके ऊपर ध्यान नहीं दिया गया। पार्टी में शामिल हुए नेताओं के बारे में कहा कि कांग्रेस के प्रति तेजी से हर वर्ग का आकर्षण बढ़ रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया, वरिष्ठ नेता राव कमलवीर सिंह, सुधीर चौधरी, पंकज डावर, प्रदीप जेलदार, रोहतास बेदी, वर्धन यादव एवं अशोक भास्कर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी