किसानों के बहाने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस: रामपाल

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं मोर्चा के पश्चिम बंगाल प्रभारी रामपाल यादव ने कहा किसानों के बहाने कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेसी नेता कुछ विपक्षी दलों से सांठगांठ कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:52 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:52 PM (IST)
किसानों के बहाने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस: रामपाल
किसानों के बहाने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस: रामपाल

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं मोर्चा के पश्चिम बंगाल प्रभारी रामपाल यादव ने कहा, किसानों के बहाने कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेसी नेता कुछ विपक्षी दलों से सांठगांठ कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। किसान सब समझते हैं कि उनकी भलाई के लिए पहले ही सरकारों ने क्या किया।

यह बात रामपाल यादव पे भाजपा युवा मोर्चा नवीन मंडल प्रभारी राजन चौहान के सिरहौल गांव स्थित निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में कही। पश्चिम बंगाल प्रभारी बनाए जाने पर यहां उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। अपने संबोधन में रामपाल यादव ने कहा कि देश के किसान जागरूक एवं सचेत हैं, दूसरे दलों के नेताओं को षडयंत्र को भली प्रकार समझते हैं। यही वजह है कि देशभर में कांग्रेस को समर्थन नहीं मिल रहा है। कुछ स्थानों पर धरने पर बैठे अपनी राजनीति कर रहे हैं। सड़कों पर आम लोगों के लिए आने-जाने में बाधा पैदा करने और विकास में रोड़ा अटकाने को किसान आंदोलन नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं स्पष्ट कर चुके हैं कि देश में कृषि उपज खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहेगा, इसके बावजूद किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर कांग्रेस अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का स्वागत करते हुए भाजपा युवा मोर्चा नवीन मंडल प्रभारी राजन चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल प्रभारी बनाकर जो चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसमें वे कामयाब होंगे। इससे पूर्व गांव के पूर्व सरपंच नारायण सिंह, धर्मपाल व अन्य गणमान्य लोगों ने रामपाल यादव को पगड़ी बांधकर व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर व्यवसायी भिवेश यादव, नवीन यादव, कृष्ण यादव, महेंद्र यादव, कंवर लाल, राजेश चौहान, राकेश राठौर, देवेन्द्र यादव, कृष्णपाल, इंद्र सिंह चौहान व रोहित सहित दर्जनों प्रमुख लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी