सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने कमांडर उदयवीर सिंह

सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी चुनाव में पूर्व अध्यक्ष कमांडर (रिटा.) उदयवीर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 64 मतों से हराकर दोबारा अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:45 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:44 PM (IST)
सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने कमांडर उदयवीर सिंह
सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने कमांडर उदयवीर सिंह

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी चुनाव में पूर्व अध्यक्ष कमांडर (रिटा.) उदयवीर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 64 मतों से हराकर दोबारा अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए। कई राजनीतिक नेताओं का सेक्टर-10ए में निवास होने के कारण यहां चुनाव कई लोगों की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था।

सेक्टर 10 ए आरडब्ल्यूए के चुनाव को लेकर कई दिनों से चुनावी चर्चा जोरों पर थी। जिला रजिस्ट्रार ने जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल अमन सिंह यादव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। भाजपा की पूर्व सांसद व पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सुधा यादव के अलावा इस सेक्टर में कई बड़ी हस्तियों का निवास है। इस कारण भी इस आरडब्ल्यूए का चुनाव काफी मायने रखता है। आरडब्ल्यूए सदस्यता सूची में 715 सदस्य शामिल हैं जिसमें से 661 सदस्यों ने वोट डाले। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष कमांडर उदयवीर सिंह व नरेश कुमार यादव में कड़ा मुकाबला रहा। कमांडर उदयवीर सिंह यादव को 362 वोट मिले। नरेश कुमार यादव को 296 वोट मिले। सुभाष चंद गोयल उपाध्यक्ष, ताराचंद महासचिव, बलवीर सिह संयुक्त सचिव, आरके संगठन सचिव वर्मा और त्रिलोक चंद अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए।

chat bot
आपका साथी