विविध: जरूरतमंदों के लिए चलाया संग्रह अभियान

रोटरी क्लब आफ न्यू गुरुग्राम की तरफ से जरूरतमंद लोगों के लिए संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान में न्यू गुरुग्राम की अलग-अलग सोसायटियों से कपड़े कंबल बिस्तर और सूखा राशन एकत्र किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:44 PM (IST)
विविध: जरूरतमंदों के लिए चलाया संग्रह अभियान
विविध: जरूरतमंदों के लिए चलाया संग्रह अभियान

जासं, मानेसर: रोटरी क्लब आफ न्यू गुरुग्राम की तरफ से जरूरतमंद लोगों के लिए संग्रह अभियान चलाया गया। अभियान में न्यू गुरुग्राम की अलग-अलग सोसायटियों से कपड़े, कंबल, बिस्तर और सूखा राशन एकत्र किया गया। क्लब की तरफ से एकत्र किए गए सामान को द अर्थसेवियर्स फाउंडेशन को सौंप दिया गया। फाउंडेशन की तरफ से जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य किया जा रहा है। क्लब की अध्यक्ष रीना माथुर ने बताया कि इससे पहले भी रोटरी क्लब की तरफ से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामान एकत्रित किया है। इस बार दो दिन तक विभिन्न सोसायटियों में अभियान चलाया गया। क्लब के संयुक्त सचिव शरद कुमार ने बताया कि क्लब के गठन के एक साल बाद हुई बैठक में पौधारोपण, रक्तदान शिविर और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने का फैसला लिया गया है। सुरुचि परिवार का त्रि-वार्षिक चुनाव

(फोटो 26 जीयूआर 10)

वि., गुरुग्राम: सुरुचि साहित्य कला परिवार में त्रैवार्षिक चुनाव सीसीए स्कूल, सेक्टर-चार में हुए। इसमें सर्वसम्मति से डा. धनीराम अग्रवाल को सुरुचि परिवार का अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुरुचि परिवार के सदस्य रवि भटनागर, जेएन मलिक एवं अनिल श्रीवास्तव की माता स्व. पुष्पलता श्रीवास्तव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। कोषाध्यक्ष हरींद्र यादव ने सत्र 2018-2021 की रिपोर्ट प्रस्तुत की। महासचिव मदन साहनी ने सत्र 2018-2021 में आयोजित कार्यक्रम की संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी राम लाल ग्रोवर के नेतृत्व में सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नौ पदाधिकारियों को चुना गया। इसमें आरएस पसरीचा एवं मंजू भारती को उपाध्यक्ष, मदन साहनी को महासचिव, सुनील पुजारी एवं त्रिलोक कौशिक को सचिव, हरींद्र यादव को कोषाध्यक्ष, शशांक मोहन शर्मा को संगठन सचिव, नरोत्तम शर्मा को लेखा निरीक्षक एवं अनिल श्रीवास्तव को प्रचार सचिव चुना गया। इस अवसर पर नरेश शर्मा, प्रमेश शर्मा, घमंडी लाल अग्रवाल, तिलकराज मलिक, वीणा अग्रवाल, मनजीत कौर, किशोर पाहुजा, रजनेश त्यागी, नरेंद्र खामोश, युधिष्ठिर शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी