वार्डों में बनाए जाएंगे नागरिक सुविधा केंद्र

शहर के लोगों को प्रत्येक कार्य के लिए अब नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:16 AM (IST)
वार्डों में बनाए जाएंगे नागरिक सुविधा केंद्र
वार्डों में बनाए जाएंगे नागरिक सुविधा केंद्र

संदीप रतन, गुरुग्राम

शहर के लोगों को हर काम के लिए अब नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए वार्डों में नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) खोलने की योजना है। जोन-2 में दो जगह पर नागरिक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे, जिसमें एक जगह पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा वार्ड 17 में भी सीएफसी खोला जाएगा। अगर ये केंद्र सफल हुए तो अन्य वार्डों में भी इस तरह के नागरिक सुविधा केंद्र खोले जा सकते है।

इन नागरिक सुविधा केंद्रों में स्ट्रीट लाइट खराब होना, पेयजल समस्या, सीवर, गलियों व जर्जर सड़कों से संबंधित शिकायतें दर्ज करवाई जा सकेगी। इसके अलावा सीवर और पानी के बिलों का भुगतान भी किया जा सकेगा। सुविधा केंद्र बनने के बाद यहां पर नगर निगम के स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि फिलहाल नागरिक सुविधा केंद्र की व्यवस्था नगर निगम के पुराने कार्यालय और सेक्टर 34 स्थित नए कार्यालय में ही है। 46 लाख रुपये होंगे खर्च

वार्ड दो में कार्टरपुरी स्थित बूस्टिग स्टेशन परिसर में सीएफसी(नागरिक सुविधा केंद्र) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके निर्माण पर 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड आठ में दयानंद कॉलोनी के बूस्टिग स्टेशन में सीएफसी के निर्माण के लिए भी 45 लाख रुपये से ज्यादा का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसके निर्माण से आसपास के लोगों को सुविधा मिलेगी और नगर निगम कार्यालय में नहीं आना पड़ेगा।

---

पालम विहार में बनेगा केंद्र

बिल्डर कॉलोनी पालम विहार के नगर निगम में शामिल होने के बाद अब इस क्षेत्र में भी नागरिक सुविधा केंद्र खोलने की योजना है। पालम विहार का रखरखाव कर रही निजी एजेंसी के ही कार्यालय में नगर निगम अपना केंद्र खोलेगा, जिससे लोगों को इस क्षेत्र से काफी दूर स्थित नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके अलावा वार्ड 17 में भीमनगर दमकल केंद्र के पीछे स्थित वार्ड पार्षद के कार्यालय में भी मरम्मत कार्य करवाकर नागरिक सुविधा केंद्र खोला जाएगा। जोन-2 में कई जगहों पर नागरिक सुविधा केंद्र खोलने की योजना तैयार की गई है, इससे लोगों को फायदा मिलेगा।

गौरव अंतिल, संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम।

chat bot
आपका साथी