तेज रफ्तार कार ने मारी रेहड़ी में टक्कर, दो घायल

तेज रफ्तार वरना कार ने शनिवार रात सेक्टर-50 थाने के सामने चाय की रेहड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जय सिंह एवं चाय विक्रेता ऊषा देवी को काफी चोट लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 05:14 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 05:14 PM (IST)
तेज रफ्तार कार ने मारी रेहड़ी में टक्कर, दो घायल
तेज रफ्तार कार ने मारी रेहड़ी में टक्कर, दो घायल

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: तेज रफ्तार हुंडई वेरना कार ने शनिवार रात सेक्टर-50 थाने के सामने चाय की रेहड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी के पास खड़े होकर चाय पी रहे होमगार्ड जय सिंह और चाय विक्रेता ऊषा देवी को काफी चोट आई है। टक्कर के बाद कार आगे जाकर ग्रिल से टकरा गई। कार चालक को थाना पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया। उसकी पहचान गांव झाड़सा निवासी कपिल के रूप में की हुई। उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से जमानत पर छोड़ दिया गया। उसके नशे में होने की पुष्टि के लिए सैंपल ले लिया गया। यह भी पता किया जा रहा है कि उसका कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं।

पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक सिपाही सुरेंद्र एवं होमगार्ड जय सिंह दोनों थाना गेट के सामने ही रेहड़ी पर चाय पी रहे थे। उसी दौरान सेक्टर-46 की तरफ से तेज रफ्तार वेरना कार पहुंची और सीधे रेहड़ी को टक्कर मार दी। सुरेंद्र का बचाव हो गया लेकिन जय सिंह एवं चाय विक्रेता ऊषा देवी को चोट लग गई। घायलों को तुरंत नजदीक अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं आरोपित को मौके से काबू कर लिया गया। थाना प्रभारी शाहिद अहमद ने बताया कि दोनों के सिर एवं पैर के साथ ही कई जगह चोट लगी है। दोनों खतरे से बाहर हैं।

पुलिसकर्मियों के साथ हुए हादसे

9 जनवरी 2018: सेक्टर-21 इलाके में नाके पर तैनात एसपीओ मुकेश कुमार को कार चालक कुचलते हुए फरार हो गया। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। 19 दिसंबर 2018: सेक्टर-29 में कांस्टेबल परविदर के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया गया था। बचने के लिए उन्होंने कार की बोनट को पकड़ लिया इसके बाद भी 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया था। 18 अगस्त 2019 : सेक्टर-सात एक्सटेंशन में सिपाही रोहित के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया गया। बचने के लिए वह बोनट पर चढ़ गए। इसके बाद भी स्पीड नहीं की गई। लगभग ढाई किलोमीटर आगे वह बोनट से कूदे। 30 दिसंबर: गांव ग्वाल पहाड़ी के नजदीक गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को एक फॉच्यूर्नर कार चालक ने कुचलने का प्रयास किया था।

chat bot
आपका साथी