ताख पर बिल्डिग प्लान: पुराने शहर में बन गईं अवैध बहुमंजिला इमारतें

शहर में बिल्डिग प्लान के नियमों की अनदेखी कर बहुमंजिला इमारतें खड़ी की जा रही हैं। कहीं पर नक्शा पास नहीं है तो काफी जगहों पर नक्शे के हिसाब से इमारतों का निर्माण नहीं किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:37 PM (IST)
ताख पर बिल्डिग प्लान: पुराने शहर 
में बन गईं अवैध बहुमंजिला इमारतें
ताख पर बिल्डिग प्लान: पुराने शहर में बन गईं अवैध बहुमंजिला इमारतें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शहर में बिल्डिग प्लान के नियमों की अनदेखी कर बहुमंजिला इमारतें खड़ी की जा रही हैं। कहीं पर नक्शा पास नहीं है तो काफी जगहों पर नक्शे के हिसाब से इमारतों का निर्माण नहीं किया जा रहा है। खासतौर पर पुराने शहर की कालोनियों में अवैध निर्माण कार्य चल रहे हैं। अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण निगम एन्फोर्समेंट टीम की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।

पुराने शहर के रेलवे रोड के नजदीक, राजेंद्रा पार्क, न्यू कालोनी, ज्योति पार्क, मदनपुरी, दयानंद कालोनी, कृष्णा कालोनी, लक्ष्मण विहार, दौलताबाद फ्लाईओवर के नजदीक का क्षेत्र, पटेल नगर, कीर्ति नगर, महरौली रोड, ओल्ड डीएलएफ, व्यापार सदन क्षेत्र, खेड़कीदौला, शिवाजी नगर, शांति नगर सहित शहर की कालोनियों में अवैध रूप से बिल्डर फ्लोर और फ्लैट बनाकर बेचे जा रहे हैं।

नियमानुसार किसी भी बिल्डिग के निर्माण से पहले नगर निगम से बिल्डिग प्लान मंजूर करवाना होता है। इसके लिए फीस निर्धारित है। ऐसे मकान हजारों की संख्या में हैं, जिनका बिल्डिग प्लान पास नहीं कराया गया है, या निर्माण नक्शे के हिसाब से नहीं किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद ओसी (आक्यूपेशन सर्टिफिकेट) लेना जरूरी होता है। लेकिन पिछले करीब तीन साल में सिर्फ 14 ओसी ही लिए गए हैं। कृष्णा कालोनी, राजेंद्रा पार्क और न्यू कालोनी में सील की गई निर्माणाधीन इमारतों में निर्माण कार्य चल रहे हैं। अवैध रूप से बन गई दुकानें और फ्लैट, निगम करेगा सील

रेलवे रोड पर चितपूर्णी मंदिर के नजदीक अवैध रूप से चार मंजिला शापिग कांप्लेक्स बना लिया गया है। इसके साथ ही कई फ्लैट का निर्माण कर लिया गया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक शापिग कांप्लेक्स और फ्लैट का निर्माण अवैध रूप से किया गया है। एन्फोर्समेंट टीम बिजली, पेयजल और सीवर कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगी। -अवैध रूप से बने शापिग कांप्लेक्स और फ्लैट को सील करने के आदेश एन्फोर्समेंट टीम को दिए गए हैं। इसके साथ ही दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता को इसका बिजली कनेक्शन काटने के लिए पत्र लिखा है। पेयजल और सीवर कनेक्शन भी काटा जाएगा।

जितेंद्र गर्ग, संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम।

chat bot
आपका साथी