कोरोना योद्धाओं का भाजपा ने किया सम्मान

स्वास्थ्य सेवाओं के जुड़े कोरोना योद्धाओं को जिला भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम देश में 100 करोड़ लोगों को कोरोनारोधी टीका लगने के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:15 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:17 PM (IST)
कोरोना योद्धाओं का भाजपा ने किया सम्मान
कोरोना योद्धाओं का भाजपा ने किया सम्मान

जासं, गुरुग्राम: स्वास्थ्य सेवाओं के जुड़े कोरोना योद्धाओं को जिला भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम देश में 100 करोड़ लोगों को कोरोनारोधी टीका लगने के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव को शाल भेंट कर उनके साथ सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। गार्गी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौर में स्वास्थ कर्मियों ने दिन रात जनसेवा कर सराहनीय कार्य किया है। आज टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा के सभी 15 मंडलों में पड़ने वाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जाकर वहां के स्वास्थ कर्मियों का सम्मान किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला महामंत्री महेश यादव, मनोज शर्मा, राजेश अरोड़ा, ज्योति डेम्बला, हरबीर अधाना, यादराम जोया, सोनिया यादव, जयंती चौधरी, प्रदीप जेलदार, ओमप्रकाश जांगड़ा, हर्षवर्धन मित्तल, अजीत यादव, रामबीर भाटी, जयवीर यादव, जितेन्द्र चौहान, नीरज यादव, दीपक यादव, साहिल यादव और अवनीश राघव उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य कर्मियों को भाजपा ने किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, फरुखनगर: देश के सौ करोड़ लोगों को कोरोनारोधी टीका लगने पर भाजपा द्वारा देश भर में स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को भाजपा के फरुखनगर मंडल के अध्यक्ष दौलतराम और उनकी टीम द्वारा डाक्टरों को फूलमाला पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दौलतराम ने कहा कि जीवन में डाक्टरों की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। महामारी के इस दौर में डाक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने मानव सेवा के लिए जो किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल के दौर में डाक्टरों की टीम ने ही आमजन का साथ देकर अपनी अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर डा. राजेश यादव, धर्मबीर, राजबाला, पिकी, सुनीता, सुदेश, राजबाला, मंडल अध्यक्ष दौलतराम, ज्योति सैनी, विजय पंडित पातली, शिवचरण, वीरेंद्र, अशोक यादव, राजू किडवाल, कंवरपाल चौहान, देशराज, विनोद समेत कई डाक्टर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी