भाजपा संगठन अनुशासित समूह का एक विचार है: रविद्र राजू

भाजपा के संगठन मंत्री रविद्र राजू ने कहा कि भाजपा संगठन अनुशासित समूह का एक विचार है। भाजपा एक विचारधारा की पार्टी है। लोकसंपर्क तथा लोक संग्रह के तहत सभी कार्यकर्ताओं को काम करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:50 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:50 PM (IST)
भाजपा संगठन अनुशासित समूह का एक विचार है: रविद्र राजू
भाजपा संगठन अनुशासित समूह का एक विचार है: रविद्र राजू

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भाजपा के संगठन मंत्री रविद्र राजू ने कहा कि भाजपा संगठन अनुशासित समूह का एक विचार है। भाजपा एक विचारधारा की पार्टी है। लोकसंपर्क तथा लोक संग्रह के तहत सभी कार्यकर्ताओं को काम करना चाहिए। समाज के साथ जितना बेहतर तालमेल होगा कार्यकर्ता और पदाधिकारी की उतनी ही अच्छी पहचान होगी। रविद्र राजू मंगलवार को भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे।

भाजपा की दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं जिला कार्यसमिति की बैठक में 11 सत्र हुए। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे दिन की बैठक की अध्यक्षता पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने की। मंगलवार को जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान, प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, वरिष्ठ नेत्री अजीत बेनीवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविदर मांढी ने भी कार्यकर्ताओं को बेहतर संगठन के गुर सिखाए।

दसवें सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। उन्होंने केंद्र की बात साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी तथा पलवल से विधायक दीपक मंगला रहे। अंतिम सत्र में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने इस प्रशिक्षण सत्र के समापन पर सभी को शुभकामनाएं दी। गार्गी कक्कड़ ने कहा कि जिले की पूरी टीम ने इस कार्यक्रम को मिलकर सफल बनाया। उसके लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

chat bot
आपका साथी