भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन

मध्य प्रदेश के खंडवा के सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार सिंह चौहान (68) का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। वह 11 जनवरी को कोरोना की चपेट में आ गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 06:47 PM (IST)
भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन
भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: मध्य प्रदेश के खंडवा के सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार सिंह चौहान (68) का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। वह 11 जनवरी को कोरोना की चपेट में आ गए थे। पहले उनका इलाज भोपाल में चल रहा था। करीब बीस दिन पहले उन्हें मेदांता अस्पताल भर्ती किया गया था। मंगलवार तड़के चार बजे उनका निधन हो गया। इलाज के दौरान वह कोरोना से तो मुक्त हो गए लेकिन फेफड़े सहित कई अंग काम नहीं कर रहे थे। भाजपा नेता के पार्थिव शरीर को उनके स्वजन खंडवा के लिए लेकर चले गए।

भाजपा नेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित देश के कई बड़े नेताओं ने दुख जाहिर किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से दुखी हूं। उन्हें संसदीय कार्यवाही में योगदान, मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कौशल और प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

चौहान वर्ष 1978 में शाहपुर नगर परिषद के अध्यक्ष बने थे। उसके बाद वह मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक निर्वाचित हुए तथा वर्ष 1985 से 1996 तक विधायक रहे। वर्ष 1996 में वह पहली बार लोकसभा सदस्य चुने गए। इसके बाद वह वर्ष 1998, 1999, 2004, और 2014 व 2019 में भी सांसद बने। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली थी।

chat bot
आपका साथी