मंडल पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत: विनोद तावड़े

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि मंडल पदाधिकारी पार्टी की रीढ़ होते हैं। वे धरातल पर काम कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम करें। विनोद तावडे़ ने शुक्रवार को गुरुग्राम व नूंह जिला के मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 07:51 PM (IST)
मंडल पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत: विनोद तावड़े
मंडल पदाधिकारी बूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत: विनोद तावड़े

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम): भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि मंडल पदाधिकारी पार्टी की रीढ़ होते हैं। वे धरातल पर काम कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम करें। विनोद तावडे़ ने शुक्रवार को गुरुग्राम व नूंह जिला के मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने प्रदेश प्रभारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जरूर सुने और दूसरे लोगों को भी मन की बात सुनने के लिए प्रेरित करें। बूथ प्रमुख व शक्ति केंद्र प्रमुख के साथ मंडल पदाधिकारी महीने दो महीने में बैठक करें। अपने अपने बूथ का विश्लेषण कर बूथों का ग्रेड तय करें। जिस बूथ पर भाजपा को 60 फीसद से अधिक मत मिले हैं। उनको ए ग्रेड में रखें। बूथ में रहने वाले आम लोगों के साथ भी पदाधिकारियों का विशेष रूप से जुड़ा होना चाहिए।

प्रदेश प्रभारी के मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ पहली बार ली गई बैठक को कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा संगठनात्मक रूप से बेहद मजबूत होना चाहती है। विनोद तावड़े ने सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत पद परिचय किया। पूर्व व वर्तमान में पार्टी संगठन के दायित्व के बारे सभी से जाना। पार्टी के कार्य के साथ-साथ जीविका के लिए क्या कार्य करते हैं। नया संगठन बनने के बाद मंडलों में हुए संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि सभी पदाधिकारियों ने जिस तरह से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जयंती तक पूरे जोश के साथ कार्यक्रम किए। इस जोश को आगे भी बरकरार रखें। उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में जिला प्रभारी पलवल के विधायक दीपक मंगला, नूंह जिले के अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जिला महामंत्री मनीष गाडौली, जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव, स्थानीय निकाय के जिला संयोजक कुलदीप यादव पार्षद, जिला उपाध्यक्ष राजेश अरोड़ा, सोनाली मित्रा, जिला सचिव सोनिया यादव, सुरेंद्र गहलोत, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन मित्तल, कार्यालय मंत्री यादराम जोया, सह मीडिया प्रभारी जितेंद्र चौहान, गुरुग्राम जिला के सभी 15 मंडल अध्यक्ष व महामंत्री और नूंह जिला के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री में उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी